Move to Jagran APP

आखिरकार मिल गई ब्रजेश ठाकुर की मिस्ट्री वुमेन मधु, नेपाल के वीरगंज से गिरफ्तार!

ब्रजेश ठाकुर की मिस्ट्री वुमेन मधु कुमारी को नेपाल के वीरगंज से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, सीबीआइ ने इसकी पुष्टि नहीं की है। खुफिया विभाग के सूत्रों से जानकारी मिली है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Wed, 08 Aug 2018 08:12 PM (IST)Updated: Thu, 09 Aug 2018 11:03 PM (IST)
आखिरकार मिल गई ब्रजेश ठाकुर की मिस्ट्री वुमेन मधु, नेपाल के वीरगंज से गिरफ्तार!
आखिरकार मिल गई ब्रजेश ठाकुर की मिस्ट्री वुमेन मधु, नेपाल के वीरगंज से गिरफ्तार!

मुजफ्फरपुर [जेएनएन]। बालिका गृह कांड के आरोपित ब्रजेश ठाकुर की करीबी मधु के नेपाल के वीरगंज से गिरफ्तार होने की चर्चा है। वह वहां के एक होटल में पहचान छिपाकर रह रही थी। गिरफ्तारी के बाद उसे किसी गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, सीबीआइ ने इसकी पुष्टि नहीं की है। खुफिया विभाग के सूत्रों की मानें तो मधु को एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। 

loksabha election banner

बालिका गृह यौन हिंसा, स्वाधार सेल्टर होम सहित इससे जुड़े कई मामलों में मधु की तलाश थी। उसके पास आरोपित ब्रजेश से लेकर उसके फंड आवंटन, स्वाधार सेल्टर होम से गायब हुई 11 महिलाएं एवं चार बच्चों की भी पूरी जानकारी होने की बात कही जा रही है।

उसे गिरफ्तार करने के लिए सीबीआइ मुजफ्फरपुर रेडलाइट के अलावा मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर सहित अन्य कई जगहों पर छापेमारी कर चुकी है। इस बीच उसके नेपाल के एक होटल में छिप कर रहने की बात सामने आई। 

पूछताछ में खुलेंगे कई राज 

मधु की गिरफ्तारी से आरोपित ब्रजेश ठाकुर व पूरे प्रकरण से जुड़े कई राज पर से पर्दा हटने की उम्मीद जताई जा रही है। ब्रजेश के आर्थिक, संस्था से जुड़े सभी लोगों के मासिक भुगतान, प्रोजेक्ट की निगरानी, साहबों तक राशि पहुंचाने सहित सबकुछ मधु जानती है। मधु के पास ब्रजेश की नकद राशि भी है।  

कौन है ब्रजेश की मिस्ट्री वुमेन मधु कुमारी

मधु ‘लालटेनपट्टी’ उजड़ने के बाद पहली बार ब्रजेश ठाकुर के संपर्क में आई थी। मधु ब्रजेश ठाकुर के संगठनों को देखना, चलाना करती थी। 

मधु तब ब्रजेश के संपर्क में आयी थी जब 2001 में प्रशिक्षु आइपीएस अधिकारी दीपिका सूरी ने मुजफ्फरपुर के रेडलाइट एरिया चतुर्भुज स्थान इलाके में चल रहे देह व्यापार को ‘ऑपरेशन उजाला’ चलाकर खत्म कर  दिया था। अभियान में कई तहखाने मिले, जहां लड़कियों को छुपाकर रखा गया था। मुख्य सरगना के रूप में अनवर मियां का नाम सामने आया।

प्रशिक्षु आइपीएस ने मोहल्ला सुधार समिति का गठन कराया। इसमें ब्रजेश ठाकुर की इंट्री हुई और मधु सहित 12 लोग इसके सदस्य बने।

मधु के हाथ संगठन की कमान

मोहल्ला सुधार समिति की देखरेख में वहां जागरूकता अभियान चलने लगा। सेवा संकल्प विकास समिति सक्रिय हुई। उसके बाद ब्रजेश ठाकुर ने वहां के समुदाय आधारित संगठन वामा शक्ति वाहिनी का गठन कर उसकी कमान मधु को दे दी। मधु के माध्यम से ब्रजेश ने वहां पैठ बनाई। बाद में बालिका सुधार गृह खुल गया। जहां लड़कियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.