Move to Jagran APP

AES का हॉट स्‍पॉट बना पूर्वी चंपारण, एक दिन में सात मरीज भर्ती, पीड़ितों की संख्या पहुंची 12

मोतिहारी सदर अस्पताल के पीकू वार्ड में चल रहा इलाज। जिले में अब तक 12 मरीज मिले दो को किया डिस्चार्ज।

By Murari KumarEdited By: Published: Sun, 12 Apr 2020 10:32 PM (IST)Updated: Sun, 12 Apr 2020 10:32 PM (IST)
AES का हॉट स्‍पॉट बना पूर्वी चंपारण, एक दिन में सात मरीज भर्ती, पीड़ितों की संख्या पहुंची 12
AES का हॉट स्‍पॉट बना पूर्वी चंपारण, एक दिन में सात मरीज भर्ती, पीड़ितों की संख्या पहुंची 12

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। मोतिहारी जिले में एईएस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब तक करीब दर्जनभर मामले सामने आ चुके हैं। रविवार को सदर अस्पताल में विभिन्न प्रखंडों से आए सात बच्चों को पीआइसीयू (पीकू वार्ड) में भर्ती किया गया। उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रबंधक विजयचंद्र झा ने कहा कि भर्ती बच्चों की स्थिति में सुधार हो रहा है।

loksabha election banner

मरीजों की संख्या पहुंची 12 

जिले में अब तक 12 मरीज मिले। जबकि, पहले से भर्ती दो बच्चों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है। पीआइसीयू में 24 घंटे चिकित्सक और पारा मेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। सिविल सर्जन डॉ. रिजवान अहमद ने कहा कि विभागीय तंत्र सक्रिय है। घर-घर जाकर पड़ताल की जा रही है। एईएस से बचाव को जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि अब तक जिले के हरसिद्धि, छौड़ादानों, चिरैया, चकिया, मेहसी और सुगौली प्रखंड से एईएस के मरीज मिले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.