मधुबनी शहर से रेलवे का सीनियर इंजीनियर लापता, जांच में जुटी पुलिस Madhubani News
दरभंगा-जयनगर रेलखंड के विद्युतीकरण के लिए मधुबनी आते थे। रेलवे विद्युतीकरण दानापुर में हैं सीनियर सेक्शन इंजीनियर। पश्चिम चंपारण के निवासी हैं दिनेश कुमार प्राथमिकी दर्ज।
मधुबनी, जेएनएन। मधुबनी शहर से रेलवे का एक सीनियर सेक्शन विद्युत इंजीनियर लापता हो गया। इस बाबत नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच में जुटी है। लापता इंजीनियर दिनेश कुमार पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के गोरा सेमरा गांव के निवासी हैं। वे गत 19 अप्रैल की दोपहर से मधुबनी शहर से लापता हैं।
घटना की बाबत उनके साला और पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरसिद्धि पकड़यिा गांव निवासी सुबोध कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि बहनोई रेलवे विद्युतीकरण, दानापुर में सीनियर सेक्शन इंजीनियर हैं। जयनगर-दरभंगा रेलखंड के विद्युतीकरण कार्य के कारण मधुबनी आना-जाना था। विभाग की ओर से मधुबनी स्थित एक होटल में रहने की सुविधा थी।
वे गत 14 अप्रैल को विभागीय कार्य से मधुबनी आए थे। 18 अप्रैल को विभाग ने सूचित किया कि बहनोई मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। उन्हें मधुबनी से ले जाएं। बहनोई को लेने 19 अप्रैल को पटना से बाइक पर मधुबनी पहुंचे। होटल पहुंचे तो बहनोई वहां थे। फ्रेश होने बाथरूम में गए तो बहनोई बाइक की चाबी लेकर कहा कि पांच मिनट में आते हैं। लेकिन, नहीं लौटे। वह भी साथ जाना जा रह था। जब बाथरूम से बाहर निकला तो बहनोई बाइक लेकर चल दिए थे। इसके बाद से कोई अता पता नहीं है। मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है।