Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर की डॉ.अंशिनी ठाकुर का इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन में चयन, जानिए

एसकेएमसीएच के मेडिसिन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ.बीबी ठाकुर की पौत्री अंशिनी बनना चाहती हैं कॉर्डियोलॉजिस्ट। इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन में हुआ है चयन।

By Murari KumarEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 08:07 AM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 08:07 AM (IST)
मुजफ्फरपुर की डॉ.अंशिनी ठाकुर का इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन में चयन, जानिए
मुजफ्फरपुर की डॉ.अंशिनी ठाकुर का इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन में चयन, जानिए

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। एसकेएमसीएच के मेडिसिन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष सह वरीय चिकित्सक बीबी ठाकुर की पौत्री डॉ.अंशिनी ठाकुर का चयन विश्व के सर्वश्रेष्ठ मेडिकल संस्थानों में एक इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन में हुआ है। डॉ.ठाकुर बताते हैं कि अंशिनी ने चार कॉलेजों का ऑप्सन दिया था। उसकी पहली पसंद इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन थी।

loksabha election banner

 यह यूके के सर्वश्रेष्ठ मेडिकल संस्थानों में है। उन्होंने बताया कि अंशिनी कॉर्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं। कामना करता हूं कि मैं उसे विश्व की सफल कॉर्डियोलॉजिस्ट के रूप में देखूं। उसके चयन पर परिवार में हर्ष का माहौल है। बता दें कि डॉ.बीबी ठाकुर के पुत्र और अंशिनी के पिता डॉ.आशीष कुमार ठाकुर भी प्रसिद्ध चिकित्सक हैं। वे भी लंदन में ही रहते हैं। इस उपलब्धि से चिकित्सक समाज में भी हर्ष है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.