विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में झाड़ियों से अर्धनग्न हालत में सुरक्षा गार्ड का शव बरामद, पटना से बुलाई गई FSL की टीम

By Keshav PandeyEdited By: Nishant Bharti
Published: Thu, 10 Sep 2026 09:29 AM (IST)

मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र में एक खाद और सीमेंट गोदाम के पीछे झाड़ियों से एक सुरक्षा गार्ड का अर्धनग्न ...और पढ़ें

सुरक्षा गार्ड का शव बरामद (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सुरक्षा गार्ड का शव बरामद (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर में सुरक्षा गार्ड का अर्धनग्न शव मिला।

  2. हत्या की आशंका पर पुलिस ने जांच शुरू की।

  3. पटना से FSL टीम साक्ष्य जुटाने पहुंची।

केशव कुमार, मुजफ्फरपुर। बेला थाना क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार सुबह सीमेंट गोदाम के नाइट गार्ड का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान नीम चौक के 70 वर्षीय शिव नारायण भगत के रूप में हुई है। वह पिछले करीब छह महीने से गोदाम में नाइट गार्ड की ड्यूटी कर रहे थे। 

सूचना मिलने के बाद बेला थाना पुलिस, एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

 हत्या का मामला मानकर जांच शुरू

पुलिस के अनुसार, शिव नारायण भगत जिस स्थान पर ड्यूटी के दौरान सोते थे, वहां से करीब 100 मीटर की दूरी पर उनका शव फेंका हुआ मिला। शुरुआती जांच में पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। 

हालांकि, हत्या किस वजह से हुई और इसमें कौन शामिल है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है।

जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे

शिव नारायण की पत्नी बेबी देवी ने बताया कि उनके पति रोजाना की तरह ड्यूटी करने के लिए घर से आए थे। परिवार के अनुसार, उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। गुरुवार सुबह एक अन्य गार्ड ने फोन कर बताया कि उनके पति की तबीयत खराब है। 

परिजनों ने शिव नारायण के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सूचना देने वाले गार्ड ने बताया कि उन्हें किसी ने मारकर फेंक दिया है। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।

छह महीने से जगह नाइट गार्ड के रूप में काम

शिव नारायण भगत बेला इंडस्ट्रियल एरिया में फेमस इंटरप्राइजेज के सीमेंट गोदाम में नाइट गार्ड थे। गोदाम के लिए भवन उद्योगपति अमर पांडे की बताई गई है, जिसे फेमस इंटरप्राइजेज ने किराए पर लिया है। सुरक्षा के लिए गोरखा सिक्योरिटीज ने शिव नारायण को नियुक्त कर यहां ड्यूटी पर लगाया था। पिछले करीब छह महीने से वह इसी जगह नाइट गार्ड के रूप में काम कर रहे थे।

एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार ने बताया कि बेला थाना क्षेत्र में सीमेंट गोदाम के नाइट गार्ड की हत्या की सूचना मिली है। उनका शव फेंका हुआ मिला है। घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया और साक्ष्य संकलन कराया गया है। हत्या किन कारणों से हुई और इसमें कौन शामिल है, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर जंक्शन के पास 12 छोटे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं