Move to Jagran APP

मां के हार्ट-अटैक की झूठी कहानी बना दूसरी शादी रचाना चाह रहा था युवक, खुली पोल-टूटा निकाह

पहली पत्नी को छोडऩे के बाद धोखा देकर करना चाह रहा था दूसरी शादी। लड़की पक्ष वालों से उपहार स्वरूप ठग लिया छह लाख नकदी व चार लाख का सामान। जानिए पूरा मामला

By Murari KumarEdited By: Published: Tue, 09 Jun 2020 09:18 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jun 2020 10:32 PM (IST)
मां के हार्ट-अटैक की झूठी कहानी बना दूसरी शादी रचाना चाह रहा था युवक, खुली पोल-टूटा निकाह
मां के हार्ट-अटैक की झूठी कहानी बना दूसरी शादी रचाना चाह रहा था युवक, खुली पोल-टूटा निकाह

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मां के हार्ट-अटैक की झूठी सूचना ने दूसरी शादी (Second marriage) की तैयारी में जुटे युवक की पोल खुल गई। शक होने पर जब लड़की पक्ष वालों ने छानबीन की तो पता चला कि लड़के ने पहले एक शादी कर रखी है। वह पहली पत्नी को छोड़ दिया है। पहली पत्नी उसके खिलाफ थाना में मामला भी दर्ज करा रखी है। हालांकि इससे पहले लड़की पक्ष वालों से छह लाख नकद (Six lakh case) व चार लाख का सामान उसने झटक लिया था। लड़की पक्ष वालों की ओर से काजीमोहम्मदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज (FIR Lodge) कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

loksabha election banner

यह है पूरा मामला

काजीमोहम्मदपुर थाना के माड़ीपुर में एक लड़की की शादी पश्चिमी चंपारण जिला के शिकारपुर थाना के नंदपुर के आसिफ रजा से तय थी। पहले शादी चार अप्रैल को तय थी। लॉकडाउन के कारण छह मई की तारीख तय की गई। शादी के लिए दूल्हे को छह लाख रुपये नकद व चार लाख का आभूषण व इलेक्ट्रॉनिक सामान उपहार में दिया गया। दूल्हे व उसके स्वजनों ने पहली शादी की बात छुपाई थी।

मां के हार्ट-अटैक झूठी कहानी बनाई

बरात वाले दिन सुबह 6:00 बजे दूल्हे ने कॉल किया। कहा कि उसकी मां को हार्ट- अटैक आया है। वे अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसी स्थिति में चार-पांच लोगों के सामने ही निकाह पढ़ लिया जाएगा। उसकी इस जल्दबाजी ने लड़की वाले के मन में आशंका पैदा कर दी।

पहली पत्‍नी को धोखा देकर हो गया था फरार

जब छानबीन की गई तो पता चला कि लड़का झारखंड के देवघर के रूमी परवीन से पहली शादी की थी। उसे धोखा देकर फरार हो गया था। उसने आसिफ के खिलाफ शिकारपुर थाना में प्राथमिकी कराई है। लड़की पक्ष के लोगों ने जब लड़के की तलाश की तो वह फरार निकला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.