बोले मंत्री सुरेश कुमार शर्मा- पूर्व सैनिकों के सम्मान से जुड़ा है सीएसडी कैंटीन मामला Muzaffarpur News
नगर विकास एवं आवास मंत्री ने कहा कि किसी भी कीमत में इसे यहां से जाने नहीं देंगे। पूर्व सैनिक संघ भाजपा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के आवास पर मिलन समारोह में जुटे पूर्व सैनिक।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि सीएसडी कैंटीन मामला पूर्व सैनिकों के सम्मान से जुड़ा है। इसे किसी भी कीमत में यहां से जाने नहीं देंगे। सेना के अधिकारियों ने अभी मौखिक बताया है। कोई लिखित जवाब नहीं दिया गया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री से हस्तक्षेप के लिए शीघ्र उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से मिलेंगे। उन्होंने पूर्व सैनिक संघ भाजपा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय ठाकुर के भगवानपुर स्थित आवास पर पूर्व सैनिकों के मिलन समारोह में उक्त बातें कहीं। इसमें पूरे जिले से काफी संख्या में पूर्व सैनिक व भाजपा संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
अध्यक्षता सूबेदार मेजर राम प्रवेश सिंह व संचालन बीरेंद्र कुमार ने किया। बैठक को प्रदेश भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष कुमार शाही व ग्रुप कैप्टन बसंत कुमार (सेवानिवृत्त) ने भी संबोधित किया। इस दौरान सीएसडी कैंटीन का मुद्दा छाया रहा।
धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी पूर्व मुखिया राज कुमार ठाकुर ने किया। मौके पर मनोज कुमार सिंह, प्रेम कुमार सिंह, आरपी सिंह, आरसी चौधरी, एनके तिवारी, नंद किशोर ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, रमेश ठाकुर, किशलय किशोर ठाकुर, शिव कुमार सिंह, बीरेंद्र मिश्रा, अवधेश चौधरी, बिश्वेश्वर सिंह, अरुण कुमार मिश्रा, जितेंद्र कुमार, आनंद कुमार, मुकुंद कुमार, नवीन कुमार, दिलीप सिंह टाइगर, रंभू चौधरी, उज्ज्वल कुमार, अवधेश सिंह, एसके पांडेय, सुमन कुमार सिंह, श्याम किशोर सिंह, रविंद्र प्रसाद सिंह आदि पूर्व सैनिक थे।
जिला कार्यकारिणी का गठन
जिला संयोजक संजय ठाकुर ने कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें प्रकाश कुमार बबलू, राहुल कुमार सिंह को सह संयोजक, त्रिपुरारी ठाकुर को आइटी सेल प्रभारी और अरुण साह को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा 21 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम की घोषणा की गई।