विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर के सरैया में आवारा कुत्ते का आतंक, 50 लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर काटा, आधा दर्जन गंभीर

By Manoj Kumar Rai Edited By: Ajit kumar
Published: Fri, 10 Apr 2026 07:48 PM (IST)

Bihar Village News: मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के गोरिगामां डीह पंचायत में एक आवारा कुत्ते ने 50 लोगों को ...और पढ़ें

सरैया में कुत्ते के हमले में जख्मी ग्रामीण। फोटो: जागरण

सरैया में कुत्ते के हमले में जख्मी ग्रामीण। फोटो: जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, सरैया (मुजफ्फरपुर)। Stray Dog Attack: जिले के सरैया थाना क्षेत्र के गोरिगामां डीह पंचायत में शुक्रवार को एक आवारा कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। कुत्ते ने वार्ड एक से पांच तक करीब 50 लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिससे पूरे गांव में अफरातफरी की स्थिति बन गई।

आधा दर्जन की हालत गंभीर

घटना में घायल लोगों में से आधा दर्जन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज मुजफ्फरपुर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है, जबकि कई लोग निजी नर्सिंग होम में भी उपचार करा रहे हैं।

चेहरे और शरीर पर गहरे जख्म

ग्रामीणों के अनुसार कुत्ता अचानक लोगों पर हमला करने लगा और कई के चेहरे, हाथ और पैर पर गहरे जख्म कर दिए। कुछ लोगों के होंठ और नाक तक बुरी तरह जख्मी हो गए, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।

युवाओं ने कुत्ते को मार गिराया

कुत्ते के हमले से गांव में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
बाद में गांव के युवाओं ने हिम्मत दिखाते हुए कुत्ते को घेरकर पकड़ लिया और उसे मार डाला, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

घायलों को इलाज के लिए भटकना पड़ा

घायलों को तुर्की स्थित आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां एंटी-रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया। वाहन की कमी के कारण कई घायल निजी साधनों से इलाज के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए।

गांव में दहशत का माहौल

घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है। लोग अपने बच्चों को घर से बाहर निकलने नहीं दे रहे हैं।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुसार सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है, लेकिन प्रशासन से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की मांग की जा रही है।

कई लोग हुए घायल

घायलों में चंद्राकला देवी, मीना देवी, मुन्नू शाही, पृथ्वी सहनी, चंदेश्वर साह, बालेश्वर सहनी, ललन साह, अनुज शाही, बिपिन शाही, विनय राय, संदीप शाही, लक्ष्मण सहनी, राजेश ठाकुर सहित कई अन्य लोग शामिल हैं।