समस्तीपुर: समझकर नोट्स बनाते हुए पढ़ने से अर्थशास्त्र में नहीं महसूस हाेगी बोरियत
Samastipur news परीक्षा में सभी प्रश्नों का उत्तर देने के लिए समय प्रबंधन पर ध्यान देने की जरूरत यदि नोट्स बनाए है तो दो बार रिविजन करना चाहिए। परीक्षा कक्ष में शांत चित और धैर्यपूर्ण रहे ।
समस्तीपुर, जासं। इंटर की परीक्षा में कुछ ही दिन शेष रह गए है। परीक्षार्थियों में परीक्षा को लेकर टेंशन है। बीआरबी कॉलेज के अर्थशास्त्र विषय के सहायक प्राध्यापक डा. बिन्ध्याचल सोनी ने इंटरमीडिएट छात्रों को सफलता के टिप्स दिए। बताया कि सामाजिक विज्ञान विषयों में अर्थशास्त्र बहुत ही महत्वपूर्ण और अंकदायी विषय है। इसे समझकर नोट्स बनाते हुए पढ़ने पर कभी बोरियत महसूस नहीं होती है। यदि नोट्स बनाए है तो दो बार रिविजन करना चाहिए। परीक्षा कक्ष में शांत चित और धैर्यपूर्ण रहे। सर्वप्रथम दिए गए अतिरिक्त 15 मिनट समय में पूरे प्रश्नों को एक बार अवश्य पढ़ लें। इसमें जो भी आप बना सकते हैं, उसे चिन्ह्त कर लें। समय प्रबंधन आवश्यक है। समय-सीमा में सभी आवश्यक प्रश्नों का उत्तर अवश्य दें। किसी भी स्थिति में प्रश्नों का उत्तर लिखना नहीं छोड़ना चाहिए।
महत्वपूर्ण टिप्स
- बहु विकल्पीय प्रश्नों को धैर्य व सावधानी से बनाना चाहिए।
- 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों में से 50 का ही उत्तर देना है, अधिक बनाने पर शुरू के ही 50 की जांच होती है।
- लघु उत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में आंकड़ों, चित्र और तालिका का अधिक से अधिक प्रयोग करें।
- प्रश्नों का उत्तर बिंदुवार, स्पष्ट, सरल भाषा में शब्द सीमा में लिखें।
महत्वपूर्ण अध्याय
- व्याष्टि और समाष्टि अर्थशास्त्र।
- उपयोगिता और उपभोक्ता संतुलन।
- मांग और मांग का निगम, मांग की लोच।
- पूर्ति, पूर्वि का नियम, पूर्ति की लोच।
- उत्पादन फलन।
- उत्पादन लागत और आगम।
- बाजार और इसके विभिन्न रूप।
- आय का चक्रिय प्रवाह।
- राष्ट्रीय अय और माप।
- मुद्रा, बैंकिंग व्यवस्था, बजट, विनिमय दर, भुगतान-संतुलन आदि।
परीक्षा पैटर्न
परीक्षा में दो खंड रहेंगे। खंड अ में 50 अंक के बहुविकल्पीय और खंड ब 50 अंक के लघु उत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। खंड अ में 100 प्रश्न दिए जाएंगे। इसमें 50 प्रश्नों का ही उत्तर देना है। सभी प्रश्न एक-एक अंक के होंगे। खंड ब में लघु उत्तरीय 30 प्रश्न रहेंगे। इसमें से 15 प्रश्नों का उत्तर लिखना है। सभी प्रश्न दो-दो अंक के रहेंगे। दीर्घ उत्तरीय आठ प्रश्न दिए जाएंगे। इसमें चार प्रश्नों का ही उत्तर लिखना है। सभी पांच-पांच के होंगे।