Move to Jagran APP

समस्तीपुर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा, हम सभी हो हर हाल में आपसी सौहार्द बनाए रखना है

Samastipur News भाजपा की उजियारपुर दक्षिणी मंडल के बैकुंठपुर ब्रहंडा पंचायत में कार्यकर्ता सम्मेलन सह शांति समिति का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश। असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए उसकी गतिविधि की सूचना प्रशासन को दें।

By Murari KumarEdited By: Published: Mon, 29 Mar 2021 01:43 PM (IST)Updated: Mon, 29 Mar 2021 01:43 PM (IST)
समस्तीपुर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा, हम सभी हो हर हाल में आपसी सौहार्द बनाए रखना है
ब्रहंडा पंचायत में कार्यकर्ता सम्मेलन सह शांति समिति का आयोजन।

उजियारपुर, (समस्तीपुर), संस। भाजपा की उजियारपुर दक्षिणी मंडल के बैकुंठपुर ब्रहंडा पंचायत में कार्यकर्ता सम्मेलन सह शांति समिति का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार मुरारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा शामिल हुए। मंडल प्रभारी परमेश कुशवाहा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस  कोरोना काल में होली मिलन समारोह न करें एवं होलिका दहन के दिन मुस्लिम भाइयों के शव-ए-बरात में सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। सम्मेलन में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रूमान अहमद साबरी ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि होली एवं शव-ए-बरात एक ही दिन मनाया जा रहा है। इस पर्व को एक साथ मना कर आपसी भाईचारे एवं गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करेंगे।

loksabha election banner

 असामाजिक प्रवृत्ति के लोगों पर विशेष नजर रखने का आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता है। बिहार एवं केंद्र में हमारी सरकार है। इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी अधिक है। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री कैप्टन कमलेश साहनी, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुजीत भास्कर, जिला महामंत्री राजीव चौधरी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गीतांजलि कुमारी, युवा मोर्चा के जिला मंत्री चिन्मय चौधरी, सुनील चौधरी, रितिक कुमार, वीरेंद्र कुमार यादव, जयराम चौधरी, सुधांशु कुमार, रुस्तम कुमार श्रीवास्तव, शशि रंजन कुमार, अविनाश झा, राम लला ङ्क्षसह, रामबाबू चौधरी, प्रमोद साह, जितेंद्र ङ्क्षसह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.