जनरल बोगी में चढ़ने को यात्रियों में हाथपाई
सप्तक्रांति एक्सप्रेस की जनरल बोगी में चढ़ने के दौरान गेट पर दो यात्री आपस में भिड़ गए।
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Dec 2017 02:45 AM (IST)Updated: Thu, 14 Dec 2017 02:45 AM (IST)
मुजफ्फरपुर। प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर बुधवार को आनंद विहार जानेवाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस की जनरल बोगी में चढ़ने के दौरान गेट पर दो यात्री आपस में भिड़ गए। दोनों में हाथपाई हुई। इससे गेट जाम हो गया। यात्रियों को चढ़ने में दिक्कत हुई। सूचना मिलने पर रेल पुलिस पहुंची। पुलिस को झगड़ा शांत कराने में मशक्कत करनी पड़ी। लाठी के बल पर दोनों यात्रियों को गेट से हटाकर प्लेटफॉर्म पर लाकर समझा कर शांत किया। यात्रियों ने कहा कि गेट पर चढ़ने के लिए भीड़ हो गई। इसी बीच एक महिला को पीछे से धक्का दे दिया, जिससे चोट लग गई। इसी पर दोनों यात्री आपस में उलझ गए। रेल थानाध्यक्ष अच्छेलाल सिंह यादव ने कहा कि जनरल बोगी में चढ़ने में धक्का लगने पर यात्री आपस में भिड़ गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें