Move to Jagran APP

पूर्वी चंपारण में आरटीआई कार्यकर्ता को गोलियों से भूना, हरसिद्धि प्रखंड कार्यालय के गेट पर हुई घटना

East Champaran Crime पूर्वी चंपारण में बीते दिनों बदमाशों ने आरटीआई कार्यकर्ता के घर पहुंच स्वजनों के साथ की थी मारपीट घटना को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता की पत्नी ने एसपी से मिलकर लगाई थी सुरक्षा की गुहार ।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 07:21 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 07:23 PM (IST)
पूर्वी चंपारण में आरटीआई कार्यकर्ता को गोलियों से भूना, हरसिद्धि प्रखंड कार्यालय के गेट पर हुई घटना
पूर्वी चंपारण में बेखौफ बदमाशों आरटीआई कार्यकर्ता को मारी गोली। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), जासं। हरसिद्धि प्रखंड कार्यालय के मेन गेट के समीप शुक्रवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े आरटीआई कार्यकर्ता बिपिन अग्रवाल को गोलियों से भून डाला। इससे पूरे प्रखंड कार्यालय में अफरातफरी व भगदड़ मच गई। जो जहां था वहीं से इधर-उधर भागने लगा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरटीआई कार्यकर्ता बिपिन अग्रवाल ब्लॉक व अस्पताल से घर लौट रहे थे। इसी बीच पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने प्रखंड कार्यालय के मेन गेट के समीप उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इस कारण वे वहीं पर बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

loksabha election banner

जख्मी ब‍िप‍िन अग्रवाल को फौरन स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने उन्हें मोतिहारी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही हरसिद्धि थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल को आनन-फानन में मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंचाया गया। मोतिहारी पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे प्रखंड क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोग इसे राजनीतिक हत्या बता रहे हैं। चूंकि बिपिन अग्रवाल एक आरटीआई कार्यकर्ता थे और उन्होंने सफेदपोशों सहित कई अधिकारियों की पोल खोली थी। इन दिनों वे कोई बड़ा खुलासा करने वाले थे। माना जा रहा है कि इसके कारण उनकी हत्या कर दी गई है। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इलाके के लोगों में गंभीर आक्रोश है। इधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौत, सड़क जाम

पीपराकोठी। एनएच 28 पर थाना क्षेत्र के वाटगंज ग्लास फैक्टरी के पास एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को एनएच पर रख कर जाम कर दिया। इससे आधा घंटे तक आवागमन बाधित रहा। महिला की पहचान बेला के राजेन्द्र चौधरी की पुत्री 30 वर्षीय ममिता देवी के रूप में हुई है। वह मायके में ही रह कर जीवन यापन करती थी। बताया जाता है कि बाइक से अपने परिजन के साथ पीपराकोठी से घर जा रही थी। तभी पीछे से एक वाहन ने ठोकर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा सहोदर भाई अखिलेश सहनी भी घायल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को एनएच पर रख कर मुआवजे की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। बताया जाता हैं कि ममिता की शादी मधुबन थाना क्षेत्र के सवंगिया डीहू टोला में हुई है। उसका पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। उसको दो पुत्र और एक पुत्री है। घटना से पुरा परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं पुरे गांव में मातम छाया है। मौके पर थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे दल बल के साथ पहुंच कर सड़क जाम कर रहे परिजनों को समझाने पर ग्रामीण माने तथा यातायात चालू हुआ है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.