विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिलती है नौकरी, लेने वाला चाहिए, मुजफ्फरपुर नियोजन मेले में 500 से अधिक युवाओं का चयन

Published: Wed, 29 Jul 2026 07:14 PM (IST)

Bihar Skill Development Department Job Update:मुजफ्फरपुर के गन्नीपुर स्थित आइटीआइ में आयोजित जिला स्तरीय नियोजन मेले में 500 से अधिक ...और पढ़ें

अभ्यर्थियों के आवेदन की पूरी प्रक्रिया पहली बार पूरी तरह ऑनलाइन की गई। (AI Generated Image)

अभ्यर्थियों के आवेदन की पूरी प्रक्रिया पहली बार पूरी तरह ऑनलाइन की गई। (AI Generated Image)

HighLights

  1. गन्नीपुर आइटीआइ में जिला स्तरीय नियोजन मेले का आयोजन।

  2. 500 से अधिक अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया।

  3. 30 नामी कंपनियों ने भाग लिया, स्वरोजगार हेतु मार्गदर्शन भी।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Niyojan Mela 2026 Gannipur ITI: बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में मुजफ्फरपुर के गन्नीपुर स्थित आइटीआइ कॉलेज परिसर में एकदिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का शानदार आयोजन हुआ।

अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा आयोजित इस मेले का औपचारिक उद्घाटन जिलाधिकारी कुमार गौरव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मेले के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में 500 से अधिक अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया।

ऑनलाइन आवेदन की पहली पहल

इस वर्ष आयोजित हुए नियोजन मेले की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि अभ्यर्थियों के आवेदन की पूरी प्रक्रिया पहली बार पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई।

इस नए प्रयोग से न सिर्फ आवेदन प्रक्रिया काफी आसान और पारदर्शी बनी, बल्कि अभ्यर्थियों व कंपनियों के प्रतिनिधियों के बीच सीधा संवाद भी कायम हुआ। इस पारदर्शी डिजिटल व्यवस्था से दूर-दराज से आए युवाओं को काफी सहूलियत मिली।

30 नामी कंपनियों ने लिया भाग

इस एकदिवसीय मेले में देश और प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कुल 30 नामी कंपनियों तथा नियोक्ताओं ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही श्रम विभाग, उद्योग विभाग, जन शिक्षण संस्थान और आरसेटी मुजफ्फरपुर ने अपने-अपने मार्गदर्शन स्टॉल लगाए।

बड़ी संख्या में पहुंचे बेरोजगार युवाओं ने उत्साह के साथ विभिन्न कंपनियों के सामने अपने बायोडाटा प्रस्तुत किए।

स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

सहायक निदेशक (नियोजन) जैनेंद्र कुमार ने युवाओं को सरकारी योजनाओं के जरिए लोन लेकर स्वरोजगार शुरू करने के टिप्स दिए।

इसके साथ ही उन्होंने रोजगार सेतु पोर्टल पर अनिवार्य रूप से निबंधन कराने और निजी क्षेत्र के मौकों का लाभ उठाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से युवाओं को सीधे नौकरी के मौके मिल रहे हैं।

हुनर का विकास करें युवा

जिलाधिकारी कुमार गौरव ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे नियोजन मेले युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार सही प्लेटफॉर्म देने का काम करते हैं।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समय की मांग के हिसाब से अपने हुनर और स्किल को लगातार अपडेट करते रहें। इससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने करियर को नई दिशा देने में काफी मदद मिलेगी।