देश के विकास में किसानों की भूमिका अहम : राधामोहन सिंह
गांव देश की आत्मा है। देश के समग्र विकास में गांव की भूमिका अहम है। इसलिए गांव में रहने वाले किसानों व आम लोगों के विकास पर सरकार काम कर रही है। सरकार व किसान के बीच की कड़ी के रूप में कृषि कर्मियों का योगदान सराहनीय है।
मुजफ्फरपुर। गांव देश की आत्मा है। देश के समग्र विकास में गांव की भूमिका अहम है। इसलिए गांव में रहने वाले किसानों व आम लोगों के विकास पर सरकार काम कर रही है। सरकार व किसान के बीच की कड़ी के रूप में कृषि कर्मियों का योगदान सराहनीय है। अब किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी होने लगी है और वे इसका लाभ लेने के लिए विभाग तक पहुंच रहे हैं। उक्त बातें पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी के नगर भवन में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत आयोजित कृषि विभाग के पदाधिकारियों, कृषि समन्वयकों, किसान सलाहकारों एवं प्रखंड तकनीकी प्रबंधकों, सहायक तकनीकी प्रबंधकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन ¨सह ने कही। कहा कि देश में वर्ष 1965 से शंकर बीज का प्रावधान है, लेकिन किसानों को कुछ वर्ष पूर्व ही इसकी विस्तृत जानकारी हो सकी है। कहा कि अधिकारी व कर्मी वहीं हैं, लेकिन पूर्व से बेहतर गति से योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने का काम हो रहा है। जिले में साढ़े सात लाख भू-मालिक हैं, जिसमें करीब डेढ़ लाख को मृद्रा जांच रिपोर्ट दिया जा चुका है। वही केसरिया, तेतरिया, तुरकौलिया, महमादा व परसौनी में स्थापित कृषि फार्म को किसानों के हित में बेहतर करने का काम चल रहा है, जिसे 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। मंत्री श्री ¨सह ने कहा कि किसानों को अब मौसम के अनुकूल लाभप्रद खेती करनी होगी। इससे उनकी आय बढ़ेगी और देश भी समृद्ध होगा। मंत्री ने कहा कि किसानों को आने वाले दिनों में औजार बैंक के माध्यम से 80 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम के पूर्व कृषि मंत्री सहित आगत अतिथियों का स्वागत जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. ओंकारनाथ ¨सह व अन्य कृषि अधिकारियों व कर्मियों द्वारा किया गया। मौके पर नवार्ड किसान क्लब के अध्यक्ष सह भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, डीएचओ डॉ. श्रीकांत, अजीत शरण, संजीव कुमार ¨सह, नीतेश श्रीवास्तव, कृषि वैज्ञानिक डॉ. अर¨वद कुमार ¨सह, धीरकुमार धीर, किसान सलाहकार संघ के अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी, संजय कुमार ¨सह, गन्ना विकास विभाग के राजेश कुमार सहित सभी किसान सलाहकार व कृषि कर्मी मौजूद थे।