BSEB: इंटर आर्ट्स की बिहार टॉपर रोहिणी बनेंगी बेस्ट टीचर, काेचिंग भी नहीं की थीं
शहर के संत तरेसा प्लस टू स्कूल की छात्रा है रोहिणी। वह अपनी सफलता के बारे में कहती हैं उसने कोई ट्यूशन व कोचिंग नहीं की। अपना रास्ता उन्होंने खुद बनाया। वह बेस्ट टीचर बनेंगी
By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 30 Mar 2019 05:32 PM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2019 10:05 PM (IST)
पश्चिम चंपारण, जेएनएन। इंटरमीडिएट कला की परीक्षा में बेतिया की बेटी रोहिणी रानी ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान लाकर चम्पारण का नाम एक बार फिर रोशन कर दिया है। उसे 463 अंक मिले हैं। वह शहर के संत तरेसा प्लस टू स्कूल की छात्रा है। अपनी सफलता से उत्साहित रोहिणी ने कहा कि उसने कोई ट्यूशन व कोचिंग नहीं की, जो उपलब्धि हासिल हुई है, वह सेल्फ स्टडी के बल पर प्राप्त हुआ है।
रोहिणी हिन्दी की एक योग्य शिक्षिका बनना चाहती है, ताकि राष्ट्रभाषा को उचित मान-सम्मान हासिल हो सके। हिन्दी में उसकी विशेष रुचि है। मंझौलिया प्रखंड क्षेत्र के दुबवलिया गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह व सरोज देवी की यह लाडली स्नातक से हिंदी विषय में प्रतिष्ठा हासिल करेगी। प्रमोद कुमार सिंह भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता हैं। रोहिणी के माता-पिता का कहना है कि वह शुरू से ही मेधावी रही है। सेल्फ स्टडी से उसने यह मुकाम हासिल किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें