Move to Jagran APP

Road Safety: लोग जल्दबाजी में नियमों की अनदेखी करते हैं और फिर दुर्घटना के शिकार हो जाते

Road Safety With Jagran सड़क हादसे अक्सर नियमों की अनदेखी की वजह से ही होते हैं। देखा जाता है कि मोबाइल पर बात करने की धुन में हम बिना आगे-पीछे देखे सड़क पार करते हैं या वाहन को मोड़ देते हैं। इससे भी हम दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं।

By Pramod kumarEdited By: Ajit kumarPublished: Mon, 28 Nov 2022 02:19 AM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2022 10:41 AM (IST)
Road Safety: लोग जल्दबाजी में नियमों की अनदेखी करते हैं और फिर दुर्घटना के शिकार हो जाते
हर किसी को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। फोटो: जागरण

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । घर, दफ्तर या अन्य गंतव्य तक पहुंचने की जल्दबाजी में हम यातायात नियमों की अनदेखी करते है और यह जल्दबाजी दुर्घटना का करण बन जाती है। सड़क पर हम पैदल जा रहे हों या गाड़ियों से, उस दौरान भी मोबाइल का प्रयोग करते हैं। मोबाइल पर बात करने की धुन में हम बिना आगे-पीछे देखे सड़क पार करते हैं या वाहन को मोड़ देते हैं। इससे भी हम दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। जरूरी है कि सड़क पर चलते समय सड़क के लिए बने नियमों का पालन जरूर करें। यह बातें सेवानिवृत्त यातायात डीएसपी विजय कुमार सिन्हा ने नुनुवती स्कूल में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

अधिक तेजी से गाड़ी चलाने से बचें

उन्होंने कहा कि सड़क पर चलने के लिए नियम बने हैं। उसका पालन नहीं करने वालों को सजा देने का कानून बना है। लेकिन न हम नियमों का ठीक से पालन करते है और न ही नियमों को तोड़ने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाती है। इससे लगातार दुर्घटनाएं हो रहीं हैं ओर लोग असमय अपनी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि सबसे पहले उनको यातायात नियमों की जानकारी होनी चाहिए। यातायात के लिए बने साइनेज की समझ होनी चाहिए। अधिक तेजी से गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य कर्मचारियों को भी यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

वाहन चलाते समय नहीं करे मोबाइल का प्रयोग

लेनिन रोड स्थित सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंड्री स्कूल में दैनिक जागरण द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार ने यातायात नियमों को लेकर जागरूक किया।उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में सबसे अधिक दुर्घटनाएं वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने के कारण हुईं हैं। इसलिए किसी प्रकार का वाहन हो चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करना चाहिए। वाहनों को ओवरटेक करते समय भी हम संतुलन खो बैठते हैं, जिससे दुर्घटना हो सकती है। इसलिए जब तक आगे चल रहा वाहन संकेत न दे, ओवरटेक से बचें। उन्होंने कहा कि कहीं भी जाते समय जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। जल्दबाजी भी दुर्घटना का कारण बन सकती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आम लोगों को भी जागरूक करने की बात बताई। उन्होंने प्रशासन को भी यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने की जरूरत जताई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.