Road accident in Madhubani : एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी, कैसे हुई घटना...जानें Madhubani News
Road accident in Madhubani हादसे के बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों ने एनएच को जाम कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पदाधिकारियों की टीम लोगों को समझाते रहे।
मधुबनी, जेएनएन। जिला अंतर्गत पंडौल थाना क्षेत्र के सरिसब पाही के पास एनएच-57 पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों ने एनएच को जाम कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पदाधिकारियों की टीम लोगों को समझाते रहे। कई घंटे के जाम के बाद दोपहर ढाई बजे जाम हटाया गया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया।
बताया जाता है कि एनएच-57 पर सड़क पार कर रही एक बाइक को तेज गति से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने सामने से ठोकर मार दी। इसमें बाइक चालक दरभंगा मनीगाछी थाना क्षेत्र के शिव कुमार साह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक पर बैठे उसके भतीजा अयोधी साह व भतीजी सरस्वती कुमारी को गंभीर चोटें आईं। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से डीएमसीएच ले जाया गया। यहां अयोधी साह की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं हादसे के बाद लोगों ने शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया। इससे एनएच पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर पहुंची सदर डीएसपी कामिनी बाला, सीओ व बीडीओ ने लोगों को समझाया। काफी देर समझाने के बाद वे जाम हटाने पर राजी हुए।