राजद ने साइकिल रैली निकाल किया पेट्रोल-डीजल वृद्धि का विरोध
पेट्रोल-डीजल की कीमत में हो रही वृद्धि के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली। इसमें बड़ी संख्या में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इन सभी राजद कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार को गरीब विरोधी बताते हुए महंगाई बेरोजगारी समेत कई समस्याओं के लिए सरकार को जिम्मेदार माना।
मुजफ्फरपुर । पेट्रोल-डीजल की कीमत में हो रही वृद्धि के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली। इसमें बड़ी संख्या में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इन सभी राजद कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार को गरीब विरोधी बताते हुए महंगाई, बेरोजगारी समेत कई समस्याओं के लिए सरकार को जिम्मेदार माना। पार्टी के 24वें स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता के नेतृत्व में शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल से विशाल साइकिल रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोग पार्टी के झंडा-बैनर के साथ ही केंद्र व राज्य सरकार के विरोध में तख्ती लिए थे। पार्टी कार्यकर्ता राजद की टोपी भी पहने थे। शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए वापस रैली खुदीराम बोस स्मारक स्थल पहुंच कर संपन्न हुई। मौके पर जिला प्रवक्ता वसीम अहमद 'मुन्ना', पूर्व सासद अनिल सहनी, प्रदेश महासचिव शब्बीर अंसारी, मनोज शर्मा , डा. रामबाबू यादव, विनोद यादव ,संतोष बसंत, लखींद्र राय, जनार्दन ठाकुर ,मिश्रीलाल यादव ,चंदन यादव, विकास गुप्ता ,विश्वनाथ सिंह कुशवाहा ,सुधीर यादव, प्रदीप यादव, नारायण यादव, अमरेंद्र यादव, अभिमन्यु कुमार , केशव ठाकुर ,पिंटू कुमार राम, मोहम्मद सज्जाद, शिवनंदन शाह, सुरेश सिंह ,शकर कुशवाहा ,धमर्ेंद्र कुमार ,नीतीश यादव ,मोहम्मद सिराज ,गौरव कुमार आदि मौजूद थे। महानगर के अध्यक्ष राई शाहिद इकबाल मुन्ना के नेतृत्व में कंपनीबाग से निकाली गई। मौके पर अनिल कुमार महतो, रेयाज अंसारी, दीपक ठाकुर, सुरेंद्र राम, शंभू चौधरी आदि शामिल हुए। इन सबने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांटी में राजद नेता हैदर आजाद के नेतृत्व में नरसंडा से साइकिल रैली निकाली गई।