Move to Jagran APP

उत्तर बिहार में बारिश से नदियां उफनाईं, ठनका की चपेट में आने से दो की गई जान

पश्चिम चंपारण के गंडक दियारे में खतरा बढ़ा निचले क्षेत्रों में घुसा पानी। फसलों को भारी नुकसानबंद होने लगे कई रास्ते।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 07:48 AM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 07:48 AM (IST)
उत्तर बिहार में बारिश से नदियां उफनाईं, ठनका की चपेट में आने से दो की गई जान
उत्तर बिहार में बारिश से नदियां उफनाईं, ठनका की चपेट में आने से दो की गई जान

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। उत्तर बिहार में शनिवार को भी जमकर बारिश हुई। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। सड़कों पर जलजमाव से परेशानी बढ़ गई। वहीं, गंडक और बागमती समेत पहाड़ी नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने लगी है। पश्चिम चंपारण में गंडक का जलस्तर एक लाख क्यूसेक पार चला गया है। इससे गंडक दियारा के निचले क्षेत्रों में पानी भर गया है। फसलों को क्षति होने लगी है। पीडी रिंग बांध से दो सौ फीट दूर गंडक की धारा आ गई है। बैजुआ गांव नदी से घिर गया है। दियारे के कुछ रास्ते भी पानी भरने से बंद होने लगे हैं। बारिश के दौरान ठनका गिरने से पश्चिम चंपारण में दो लोगों की मौत हो गई।

loksabha election banner

धान की रोपनी नहीं

उधर, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर में भी बारिश से मौसम ठंड रहा। मधुबनी में खेतों में धान का बिचड़ा कम समय का रहने के कारण रोपनी नहीं हुई। मूंग की फसल को क्षति पहुंची। समस्तीपुर के उजियारपुर प्रखंड की चांदचौर पूर्वी पंचायत के वार्ड छह स्थित सहनी टोला के कई लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया है। यहां बाढ़ जैसा नजारा दिख रहा है। शिवहर में भी सड़कों पर जलजमाव से लोग परेशान हैं। बागमती नदी के जलस्तर में 0.3 सेंटीमीटर वृद्धि दर्ज की गई है। दरभंगा शहर के कई कई इलाके झील में तब्दील हो गए हैं।

हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा ( समस्तीपुर) के मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि 24 जून तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं अच्छी वर्षा भी हो सकती है। 15 से 18 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है। शनिवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। 39.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.