विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खुशी की खबर: रेवा घाट पाइपलाइन से मुजफ्फरपुर में होगी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति

By Pramod Kumar Edited By: Ajit kumar
Published: Fri, 01 May 2026 01:44 PM (IST)

Amrit 2.0 Scheme: मुजफ्फरपुर में गंडक नदी के पानी को शुद्ध कर शहरवासियों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। रेवा घाट ...और पढ़ें

इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है। 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Drinking Water: शहरवासियों को भविष्य में पेयजल संकट से बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। गंडक नदी के पानी को शुद्ध कर पूरे शहर में आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए रेवा घाट को मुख्य जलस्रोत के रूप में चिह्नित किया गया है।

अमृत 2.0 के तहत बनेगा नेटवर्क

अमृत 2.0 योजना के तहत पारंपरिक भूजल आधारित प्रणाली के बजाय सतही जल आधारित आधुनिक जल वितरण नेटवर्क विकसित किया जाएगा। मुजफ्फरपुर नगर निगम इस परियोजना को एजेंसी के साथ मिलकर आगे बढ़ा रहा है।

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से शुद्धिकरण

रेवा घाट पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित कर नदी के पानी का शुद्धिकरण किया जाएगा। इसके बाद पाइपलाइन के जरिए पानी को शहर में बने क्लीन वाटर रिजर्व टैंक में संग्रहित किया जाएगा और फिर ओवरहेड टैंकों के माध्यम से घर-घर आपूर्ति होगी।

28 ओवरहेड टैंक से संतुलित वितरण

परियोजना के तहत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 28 ओवरहेड टैंक (OHT) के लिए स्थल चिह्नित किए गए हैं। इससे जल वितरण प्रणाली संतुलित और सुचारू होगी, ताकि हर इलाके में पर्याप्त पानी पहुंच सके।

500 से 700 करोड़ की लागत

इस महत्वाकांक्षी योजना पर करीब 500 से 700 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। नगर निगम और तकनीकी एजेंसी की टीम द्वारा चयनित स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया जा चुका है। भूमि उपलब्धता और संरचनात्मक विकास की प्रक्रिया तेज की जा रही है।

भूजल पर निर्भरता होगी कम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद शहर में भूजल पर निर्भरता कम होगी, जिससे गिरते ग्राउंड वाटर लेवल को स्थिर बनाए रखने में मदद मिलेगी।

जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने बताया कि आवश्यक स्वीकृतियां मिलते ही डिजाइन, तकनीकी मंजूरी और टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। परियोजना पूरी होने के बाद शहरवासियों को नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।