Move to Jagran APP

एसकेएमसीएच के 33 कर्मियों के नमूनों की आई रिपोर्ट, जानिए इसमें क्या कुछ मिला

SKMCH कोविड केयर सेंटर पर कुढऩी इलाके के प्रवासी की तीसरी बार रिपोर्ट आई निगेटिव आज होगी विदाई।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 12:34 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 12:34 PM (IST)
एसकेएमसीएच के 33 कर्मियों के नमूनों की आई रिपोर्ट, जानिए इसमें क्या कुछ मिला
एसकेएमसीएच के 33 कर्मियों के नमूनों की आई रिपोर्ट, जानिए इसमें क्या कुछ मिला

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। एसकेएमसीएच के 33 कर्मियों के नमूनों की जांच रिपोर्ट आ गई। सभी निगेटिव मिलने पर एसकेएमसीएच प्रशासन ने राहत की सांस ली। अधीक्षक डॉ.सुनील कुमार शाही ने बताया कि रविवार को 38 लोगों की स्क्रीनिंग व 26 लोगों के नमूने संग्रहित किए गए।

loksabha election banner

शारीरिक दूरी का पालन कराया जा रहा

अस्पताल परिसर में आने वाले सभी मरीजों व उनके स्वजनों को सख्ती से शारीरिक दूरी का पालन कराया जा रहा है। अपर मुुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.विनय कुमार शर्मा ने बताया कि कोविड केयर सेंटर पर कुढऩी इलाके के एक मरीज की जांच कराई गई। उसकी दो बार पॉजिटिव व तीसरी बार निगेटिव रिपोर्ट आई है। पहली बार सात दिन, दूसरी बार तीन दिन और तीसरी बार सात दिन पर उनके नमूने की जांच कराई गई। उनको कोविड केयर सेंटर से सोमवार को होम क्वारंटाइन पर भेजा जाएगा।

रैंडम नमूना संग्रहित किया जाएगा

सिविल सर्जन डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में रविवार को सौ मेडिकल टीमें गई थीं। स्वास्थ्य विभाग के साथ इस अभियान में केयर इंडिया के जिला समन्वयक सौरभ तिवारी की टीम का भी सहयोग मिला। अब होम क्वारंटाइन में रहने वालों का रैंडम नमूना संग्रहित किया जाएगा।

इस तरह मिले पॉजिटिव मरीज :

09 मई - जिले में तीन मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आया। ये सभी मुशहरी प्रखंड स्थित क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे थे।

10 मई - तीन पॉजिटिव मरीज मिले। ये तीनों बोचहां व बंदरा प्रखंड स्थित क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे थे।

11 मई - तीन पॉजिटिव केस मिले। इनमें बोचहां के दो व मड़वन का एक है, जो प्रखंड स्थित क्वारंटाइन में रह रहे थे।

12 मई - तीन पॉजिटिव मामले मिले। ये सभी बोचहां व पारू प्रखंड स्थित क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे थे।

13 मई - तीन पॉजिटिव मामले मिले। इनमें दो बंदरा व एक मुरौल प्रखंड का है। ये क्वारंटाइन में थे।

14 मई - तीन पॉजिटिव केस मिले। इनमें मोतीपुर, बंदरा व कुढऩी के एक-एक प्रवासी हैं, जो क्वारंटाइन में थे।

16 मई - दो पॉजिटिव केस मिले। इनमें दोनों मड़वन के प्रवासी हैंं, जो क्वारंटाइन में थे।

17 मई - एक साथ पांच पॉजिटिव केस मिले। इनमें मुरौल, पारू, सकरा व मुशहरी के प्रवासी हैं। ये सभी क्वारंटाइन सेंटर में थे।

18 मई - एक साथ पांच पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें मीनापुर, मुशहरी व बोचहां के एक-एक और बंदरा के दो प्रवासी हैं, जो क्वारंटाइन पर हैं।

20 मई-एक मरीज पॉजिटिव मिला।

22 मई - तीन पॉजिटिव मरीज मिले।

24 मई - पांच पॉजिटिव मामले सामने आए।

25 मई - एक पॉजिटिव मिला। ये कुढऩी क्वारंटाइन सेंटर पर थे।

26 मई-एक पॉजिटिव मिला। यह बोचहां में क्वारंटाइन सेंटर पर था।

27 मई - दो पॉजिटिव मिले। एक एसकेएमसी का पीजी छात्र व दूसरी बोचहां इलाके की महिला जो संक्रमित स्वजन के संपर्क में आने के बाद होम क्वारंटाइन पर थीं।

28 मई - तीन मरीज मिले। इसमें मुशहरी इलाके का मरीज नोएडा से सकरा इलाके का एक मरीज दिल्ली तथा दूसरा मुंबई से आया था।

29 मई - आठ मरीज मिले। इसमें तीन मुरौल इलाके का एक रसूलपुर, दो बीनू नगर व एक झपहां इलाके का बताया गया है। वहीं एक जीआरपी का हवलदार बताया गया है।

30 मई - छह पॉजिटिव मिले। इसमें एक एसकेएमसीएच के अधिकारी, दो मीनापुर, दो मड़वन व एक मुशहरी का व्यक्ति शामिल है।

31 मई - नौ पॉजिटिव मिले। सभी सकरा क्वारंटाइन सेंटर पर रह रहे थे। ये मुंबई व दिल्ली से आए प्रवासी बताए गए हैं।

कोरोना मीटर - मुजफ्फरपुर

नए मामले -09

पहले के मामलेे - 60

कुल मामले- 69

मौत- शून्य

स्वस्थ हुए -31

सक्रिय मामले - 38  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.