Move to Jagran APP

भाजपा ने बांटी राहत, जदयू ने शुरू किया सामुदायिक किचेन, सामाजिक संगठनों ने बांटी राहत सामग्री

मुजफ्फरपुर लॉकडाउन का पालन कर रहे परिवारो के बीच राहत वितरण का सिलसिला लगातार चल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Apr 2020 12:44 AM (IST)Updated: Thu, 09 Apr 2020 06:11 AM (IST)
भाजपा ने बांटी राहत,  जदयू ने शुरू किया सामुदायिक किचेन, सामाजिक संगठनों ने बांटी राहत सामग्री
भाजपा ने बांटी राहत, जदयू ने शुरू किया सामुदायिक किचेन, सामाजिक संगठनों ने बांटी राहत सामग्री

मुजफ्फरपुर : लॉकडाउन का पालन कर रहे परिवारो के बीच राहत वितरण का सिलसिला लगातार चल रहा है। भाजपा की ओर से राहत वितरण अभियान चलाया गया। जिला जनता दल यू की ओर से सामुदायिक किचन का शुभारंभ किया गया। बाबा विश्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर पैगंबरपुर कोल्हुआ के संस्थापक अधिवक्ता अरुण कुमार पांडेय ने जिला प्रशासन से ज्ञानचन्द्र स्कूल के भवन को क्वारंटाइन के लिए निशुल्क देने की पेशकश की है। भाजपा ने 150 परिवारो के बीच बांटी राहत

loksabha election banner

भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार की ओर से भगवानपुर व चक्कर मैदान इलाके में 150 परिवारो के बीच राहत सामान का वितरण किया गया। मौके पर जिला महामंत्री सचिन कुमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नचिकेता पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी प्रद्युम्न राजीव राणा, कार्य समिति सदस्य रविरंजन शुक्ला, अभिमन्यु तिवारी, अमरेश विपुल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ. रागिनी रानी, इप्शा पाठक आदि उपस्थित थे। सामुदायिक किचन में शारीरिक दूरी का किया पालन जिला जनता दल यूनाइटेड जिलाध्यक्ष रंजीत सहनी के नेतृव में इमलीचट्टी स्थित प्रधान कार्यालय में सामुदायिक रसोई शुरू की गई। कार्यालय के आस पास रहने वाले वाल्मीकि समाज से जुड़े परिवारों के बीच शारीरिक दूरी नियम का पालन करते हुए खाना खिलाया गया। मौके पर महानगर अध्यक्ष अम्बरीश सिन्हा ,महिला अध्यक्ष राशि खत्री ,ठाकुर हरिकिशोर सिंह ,धीरज धवन , अभिषेक सिंह रजनीश कुमार, अमरनाथ चंद्रवंशी , मनोज टिबरेवाल ,उषा वर्मा , कुमारेश्वर, सुनील चौधरी ,दिलीप राज कुंदन शांडिल्य आदि शामिल रहे। बीबीगंज में बांटे गए मास्क व सैनिटाइजर ब्रह्मा सेवा ट्रस्ट की ओर से बीबीगंज इलाके में 100 परिवारो के बीच सैनिटाइजर व मास़्क का वितरण किया गया। मौके पर ट्रस्ट संस्थापक विश्वनाथ त्रिपाठी उर्फ बबलू तिवारी, भाजपा नेता केशव चौबे, अधिवक्ता अरुण कुमार पांडेय, ओम प्रकाश तिवारी उर्फ ओम बाबा आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.