Move to Jagran APP

अटल जी के सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि :राधामोहन सिंह

अटल जी का सपना था समृद्धशाली, शक्तिशाली संपन्न राष्ट्र बनाना । उनके सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Aug 2018 11:25 AM (IST)Updated: Sat, 25 Aug 2018 04:22 PM (IST)
अटल जी के सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि :राधामोहन सिंह
अटल जी के सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि :राधामोहन सिंह

मुजफ्फरपुर। अटल जी का सपना था समृद्धशाली, शक्तिशाली संपन्न राष्ट्र बनाना । उनके सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने अपने जीवन का पल-पल क्षण-क्षण राष्ट्र के लिए समर्पित किया था। उक्त बातें केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री राधामोहन ¨सह ने पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल के हजारीमल हाई स्कूल के प्रांगण में कही। वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश यात्रा के साथ रक्सौल पहुंच आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किए। उन्होंने कहा कि 30, 31 व 1 को मंडल में एवं 2, 3 व 4 सितंबर को सभी गांवों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर की जाएगी। इसके बाद उन्होंने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी के द्वारा आम जनता के लिए किए गए कार्यो को एक-एक कर बताया। कहा कि आज जो हमलोग काली सड़कें देख रहे है। गरीब लोगों को 2 रूपए गेहूं व 3 रूपए चावल, गर्भवती महिलाओं के लिए मातृत्व योजना जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य उनके द्वारा किया गया है। जिसका फायदा आज लोगों को मिल रहा है। वे तीन बार प्रधानमंत्री बने है। 2001 में उन्होंने गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए शिक्षा का कानून बनाया था। इसके बाद पश्चिमी चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। साथ ही श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन रख उनके आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की। इससे पूर्व बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. अनिल कुमार सिन्हा ने किया। उनके सपनों को साकार करना ही होगी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि

loksabha election banner

केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री राधामोहन ¨सह ने अपने संबोधन में कहा कि वाजपेयी जी रक्सौल आए थे। मुझे वो दिन व समय याद नहीं है। लेकिन 1970 के समय में जब मैं जनसंघ का संगठन मंत्री था तब उन्हें हवाई अड्डा छोड़ने गया था। वहां उन्हें मैंने एक ग्लास पानी पिलाया था। उस समय उन्होंने मीडिया के लोगों को बहुत कम समय के लिए संबोधित किया था। इसलिए रक्सौल के लोगों को उनके सपनों को साकार करना होगा। यहीं उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

अस्थि कलश यात्रा के साथ बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी, सांसद डॉ. संजय जायसवाल,रामनगर विधायक भागीरथी देवी, विधान पार्षद बबलू गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रमोदशंकर ¨सह, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री वीरेंद्र कुशवाहा, जदयू के पूर्व जिलअध्यक्ष प्रमोद सिन्हा आदि उपस्थित थे।

हजारीमल हाई स्कूल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जदयू, भाकपा सहित कई राजनीतिक पार्टी के लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित किया। जदयू के पूर्व मंत्री श्यामबिहारी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद सिन्हा, भाकपा के श्यामबिहारी तिवारी, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री वीरेंद्र कुशवाहा सहित शहर के कई सामाजिक संगठन के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की कलश यात्रा क्षेत्र के मुरला, रामगढ़वा, रघुनाथपुर चौक आदि जगहों से गुजरी। जहां भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों ने उनकी अस्थि कलश पर फूल चढ़ा कर नमन किया। अस्थि कलश यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन ¨सह कर रहे थे। ज्यों ही कलश रथ क्षेत्र में पहुंचा लोग अटल बिहारी अमर रहे, देश का धरोहर अटल बिहारी अमर रहे आदि के जयघोष करते रहे। मौके पर विधायक रामचन्द्र सहनी, रक्सौल भाजपा जिलाउपाध्यक्ष हरिमोहन भगत उर्फ राजू भगत, जिला महामंत्री प्रदीप सर्राफ, मीडिया प्रभारी अश्विनी झा, विधायक प्रतिनिधि अरविन्द पाण्डेय, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण ¨सह, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष छोटू तिवारी, समेत स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.