राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर की पत्नी का निधन, पिछले कुछ दिनों से थीं बीमार
लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में ही किया गया अंतिम संस्कार। पिछले कुछ दिनों से चल रही थीं बीमार अस्तपाल में ही तोड़ा दम!
By Murari KumarEdited By: Published: Mon, 23 Mar 2020 05:46 PM (IST)Updated: Mon, 23 Mar 2020 05:46 PM (IST)
समस्तीपुर, जेएनएन। राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर की पत्नी आशा ठाकुर का सोमवार की सुबह निधन हो गया। वे 64 वर्ष की थीं। कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। उनका इलाज नई दिल्ली स्थित फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। रामनाथ ठाकुर ने फोन पर बताया कि लॉकडाउन की वजह से अंतिम संस्कार नई दिल्ली में ही हुआ।
इधर, निधन की खबर सुनने के बाद जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी। लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। गोखुल कर्पूरी फुलेश्वरी, कर्पूरीग्राम के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। महाविद्यालय के सचिव डॉ. गया प्रसाद साह ने अपूरणीय क्षति बताया। कहा कि महाविद्यालय की स्थापना में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें