विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रघुवंश बाबू के लिए भारत रत्न की मांग, अधूरे सपने को पूरा करने के लिए संघर्ष करेंगे उनके सहयोगी

Published: Sun, 13 Sep 2026 05:55 AM (GMT+05:30)

Raghuvansh Prasad Singh Bharat Ratna Demand: मुजफ्फरपुर में 'रघुवंश के लोग' संगठन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह ...और पढ़ें

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Raghuvansh Ke Log Organization Muzaffarpur: पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए उनके सहयोगियों ने नए संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है।

शनिवार को माड़ीपुर रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित बैठक के दौरान उनके करीबियों ने 'रघुवंश के लोग' नाम से एक नए संगठन के गठन का ऐलान किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री की छठी पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर यह फैसला लिया गया।

वादाखिलाफी का आरोप

बैठक को संबोधित करते हुए ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जीवन के अंतिम समय में रघुवंश बाबू ने बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जिन जनहित के मुद्दों को उठाया था, उन पर आश्वासन के बाद भी आज तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

संगठन के संयोजक प्रो. अनिल सिंह ने कहा कि सरकार के समक्ष पांच सूत्री मांगें रखी जाएंगी और यदि इन पर ध्यान नहीं दिया गया तो चरणबद्ध तरीके से सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया जाएगा।

मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग

संगठन ने अंबारा चौक पर डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने और उनकी पुण्यतिथि को सरकारी स्तर पर राजकीय समारोह के रूप में मनाने की मांग की।

साथ ही ग्रामीण विकास विभाग की किसी प्रमुख योजना का नामकरण उनके नाम पर करने और मनरेगा जैसी ऐतिहासिक योजना को धरातल पर उतारने के लिए उन्हें मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने की वकालत की।