East Champaran News: सात साल बेमिसाल, सेवा कार्य से रखेंगे जनता का पूरा ख्याल : राधामोहन सिंह
सेवा दिवस पर जिलेभर के विभिन्न गांवों व बस्तियों में पहुंचे भाजपा नेता किए गए सेवा कार्य। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा है कि बड़े एवं कड़े फैसले के साथ मोदी सरकार का सात साल बेमिशाल रहा।
पूर्वी चंपारण, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा है कि बड़े एवं कड़े फैसले के साथ मोदी सरकार का सात साल बेमिशाल रहा। आपदा व आपात स्थिति में भी सेवा कार्यों की बदौलत हम जनता का हमेशा ख्याल रखेंगे। वे पीएम मोदी के सात साल होने पर सेवा दिवस पर बोल रहे थे। श्री सिंह ने इस अवसर पर तीन स्थानों पर सेवा कार्य किया। उन्होंने स्वयं शहर के बेलीसराय दलित बस्ती में सेवा-कार्य के पश्चात पिपराकोठी प्रखंड के बैरिया एवं बापूधाम चंद्रहिया जहां महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए संघर्ष की नींव रखीं थीं वहां सेवा कार्य किया। उन्होंने कहा कि इन्हीं सात वर्षों के अंदर कोरोना जैसे बड़े संकट की चुनौती के साथ संघर्ष करते हुए प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश ने उसका सामना किया। चुनौतियों से भागने या उससे किनारा करने की जगह मोदी ने उसका मुकाबला किया और उसका निदान भी किया। भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए नोटबंदी तो भारत की एकता-अखंडता के लिए कश्मीर को धारा-370 से मुक्ति तथा आतंकवाद पर अंकुश के लिए पाकिस्तान पर सर्जिकल व एयर स्ट्राइक तक का प्रहार किया। आज मोदी सरकार के सात साल पूरा होने पर कोरोना काल में भी हम गांव की जनता की सेवा के लिए उनतक पहुंचे हैं। कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं कर देश के लाखों गांव में भाजपा के लाखों कार्यकर्ता और नेता निकले।
भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर, 50 कार्यकर्ताओं ने दिए रक्त
पीएम मोदी के सात साल का कार्यकाल पूरा होने पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा रेडक्रॉस के समीप हॉस्पिटल रोड स्थित डॉ. स्वस्ति सिन्हा के वात्सल्य नर्सिंग होम में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के जिला महामंत्री मार्तण्ड नारायण ङ्क्षसह ने बताया कि इस शिविर में 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपना रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के प्रेरणास्रोत उत्तरप्रदेश के प्रभारी सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद राधामोहन ङ्क्षसह रहे। उनकी प्रेरणा से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रतिकूल मौसम में भी रक्तदान के लिए उपस्थित हुए। वहीं सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन ङ्क्षसह ने इसके लिए जिले के युवाओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कोरोना संकट के कारण रेडक्रास मोतिहारी में खून की कमी हो रही थी। इसे देखते हुए मोदी सरकार के कार्यकाल के सात वर्ष पूरा होने पर शनिवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा तथा आज भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दोनों दिन करीब 70-75 लोग रक्तदान के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद देश में एक सकारात्मक सोंच का भी माहौल बना है और लोग कुछ लोगों के तमाम अफवाहों के बाद भी अच्छे कार्यों के लिए आगे आ रहे हैं।
जिलाध्यक्ष ने पिपराखेम में चलाया सेवा कार्य
केन्द्र सरकार के सात वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने नारायणपुर मंडल अन्तर्गत पीपराखेम शक्तिकेन्द्र के जगदीशपुर, विशुनपुर तथा नारायणपुर गांव के वृद्धजनों के बीच सेवा कार्य किया।
उक्त अवसर पर जिला कार्य समिति सदस्य राजनारायण पाण्डेय, मंडल पदाधिकारी अनिल कुंवर, मोहन साह, शिवजी राम, शक्ति केन्द्र प्रमुख रंजीत ठाकुर, मोहन साह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।