Move to Jagran APP

देश के खजाने पर पहला हक किसानों का : मंत्री राधामोहन सिंह

बूढ़ी गंडक में सेमराघाट पर पुल निर्माण का शिलान्यास व तेतरिया में कृषि मेला का किया उद्घाटन। 45.9 करोड़ की लागत से सेमराघाट पर बनेगा पुल।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 01 Mar 2019 07:46 PM (IST)Updated: Fri, 01 Mar 2019 07:46 PM (IST)
देश के खजाने पर पहला हक किसानों का : मंत्री राधामोहन सिंह
देश के खजाने पर पहला हक किसानों का : मंत्री राधामोहन सिंह

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि भारत तेजी से बदल रहा है। पीएम और सीएम के कुशल नेतृत्व मे देश व प्रदेश विकास की ऊचाई छू रहा है। 31 मार्च तक कोई घर बिजली से अछूता नहीं रहेगा। देश के खजाने पर पहला हक किसानों का है। सेमरा घाट पुल का निर्माण एक साल के भीतर पूरा होगा। वे तेतरिया में कृषि मेला, बूढ़ी गंडक नदी के सेमरा घाट पर पुल निर्माण के आधारशिला रखने बाद आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

 कहा कि पहले मुठ्ठी भर लोगों के घरों में गैस चूल्हा, बैक पासबुक, बिजली, शौचालय आदि बुनियादी सुविधाएं मौजूद थी। आज हर घर में प्रधानमंत्री ने शौचालय का निर्माण कराया है। पहले सीमित लोग ही किसानों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाते रहे हैं, लेकिन सरकार हर किसानों के लिए खजाना खोल दिया है। दस करोड़ से ज्यादा लोग के खाते में छह हजार रुपये मिलेंगे। इसके लिए किसान जल्दी से आवेदन करें। खेती के साथ-साथ बागवानी, मछली पालन, बकरी पालन, पालन मुर्गी पालन इत्यादि के टिप्स देते हुए कहा कि इससे किसानों की आमदनी बजेगी। इंदिरा आवास योजना की चर्चा करते हुए कहा कि 2022 सभी लोगों को छत मिलेगा।इसकी राशि बढ़ा दी गई है।

 प्रधानमंत्री गरीबों के प्रति दिन-रात काम कर रहे हैं। बदलते भारत की तस्वीर पेश करते हुए बताया कि मुंबई हमले के बाद सेना सरकार से गुहार लगाई, मगर सरकार टालमटोल करती रही थी। लेकिन आज पुलगावा हमले के बाद उसे खुली छूट दी गई है। जहां चाहे मुकाबला करें। इसी का नतीजा है कि पाकिस्तान के पीएम वार्ता के लिए बेचैन हैं।

सात दिन के अंदर निर्माण कार्य प्रारंभ करने की हुई घोषणा

बहुप्रतीक्षित सेमरा घाट पर पुल के शिलान्यास के बाद इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। 45 करोड़ 9 लाख 63 हजार की लागत से बनने वाले पुल का निर्माण कार्य अंबर प्राइवेट लिमिटेड मोतिहारी करेगा। पुल के निर्माण के लिए एक साल का समय तय किया गया है। सात दिन के भीतर निर्माण कार्य शुरू करने की घोषणा कार्यपालक अभियंता ने मंच से किया।

 गौरतलब हो कि नदी में नांव के सहारे इस पार मेहसी प्रखंड और अंचल कार्यालय में लोग जाते थे, इस दौरान काफी परेशानी होती थी। स्थानीय नेता और बुद्धिजीवी लगातार इसके लिए संघर्ष कर रहे थे। विधायक श्यामबाबू यादव ने सांसद सह कृषि मंत्री की पहल पर राधामोहन की पहल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मंच से मांग की। उसके बाद पुल की घोषणा मुख्यमंत्री ने की। इधर सांसद की पहल रंग लाई जब विधिवत इसका शिलान्यास समारोह हुआ।

 कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख विनय कुमार यादव, अजय उपाध्याय, कन्हाई गुप्ता, प्रेमचंद कुमार, संदीप साल्वी, हरेन्द्र सहनी, जितेंद्र यादव, कङ्क्षवद्र कुशवाहा, किशोरी ठाकुर, लक्ष्मण पासवान, उमाशरण प्रसाद, महेश कुशवाहा, मुखिया इंदू चौधरी, अजय ङ्क्षसह, संजीव सिह, रामबाबू प्रसाद, रमेश नारायण ङ्क्षसह, राजदेव कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, मदन साह, कुंदन चौरसिया, प्रमोद यादव, विद्याकांत राय, जिला कृषि पदाधिकारी, ओंकार नाथ ङ्क्षसह, बीडी चन्द्रभूषण कुमार, दारोगा कामेश्वर ङ्क्षसह, रंजन ङ्क्षसह, पप्पू यादव, एकबाल प्रसाद, लल्लू ङ्क्षसह, लालबाबू ठाकुर, राजेश चौधरी, जिला पार्षद शंभू दास, सुबह सैकड़ों लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.