AES in Muzaffarpur : जागरूकता से एईएस को मात देने के लिए प्रचार वाहन रवाना, जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी
AES in Muzaffarpur जिला प्रशासन ने जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया है। शनिवार को प्रचार वाहनों को प्रभावित इलाकों में रवाना किया गया।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जिले में एईएस व चमकी बुखार के मामले बढ़ने लगे हैं। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया है। शनिवार को इसी क्रम में प्रचार वाहनों को प्रभावित इलाकों में रवाना किया गया। इनको जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने हरी झंडी दिखाई। समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर विभिन्न प्रखंडों में 25 वाहनों को रवाना किया गया। इसके अतिरिक्त 385 तीन पहिया वाहनों को प्रखंड मुख्यालय से पंचायतों में प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया गया। इस तरह कुल 410 प्रचार वाहनों को एईएस के बारे में जागरूकता हेतु रवाना किया गया।
इन प्रचार वाहनों के माध्यम से लोगों को एईएस के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसके साथ-साथ माता-पिता को क्या-क्या सावधानी रखना चाहिए। खासकर वे रात के समय किस तरह अपने बच्चों का ध्यान रखें, इसकी जानकारी दी जा रही है। बच्चों को पोषाहार देने के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है।