Coronavirus: क्वारंटाइन सेंटर पर पहुंचेगी मनोचिकित्सक की टोली, करेंगी प्रवासियों की मानसिक स्वास्थ्य जांच
मुजफ्फरपुर में गुरुवार को नहीं मिला कोई भी पॉजिटिव केस स्वास्थ्य विभाग ने ली राहत की सांस। जिले के हर प्रखंड मुख्यालय पर जाकर लोगों की काउंसिलिंग करेगी टीमें।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Muzaffarpur Coronavirus News Update: क्वारंटाइन सेंटर पर रहने वाले प्रवासियों की मानसिक स्वास्थ्य जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। सिविल सर्जन डॉ.एसपी सिंह ने कहा कि डॉ.एके झा के नेतृत्व में चार टीमें बनी हैं। ये प्रतिदिन सेंटर पर जाकर वहां जांच व काउंसिलिंग करेंगी। इधर, गुरुवार को एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ.सुनील कुमार शाही ने बताया कि उनके यहां 33 की स्क्रीनिंग व दो लोगों के नमूने लिए गए। इधर सदर अस्पताल कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ.सीके दास ने बताया कि टीमों ने प्रखंडों में जाकर 22 की स्क्रीनिंग और 120 नमूनों को संग्रहित किया। मुरौल में 58 व कांटी में 52 नमूने संग्रहित किए गए।
इस तरह मिले पॉजिटिव मरीज
09 मई - जिले में तीन मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आया। ये सभी मुशहरी प्रखंड स्थित क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे थे।
10 मई - तीन पॉजिटिव मरीज मिले। ये तीनों बोचहां व बंदरा प्रखंड स्थित क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे थे।
11 मई - तीन पॉजिटिव केस मिले। इनमें बोचहां के दो व मड़वन का एक है, जो प्रखंड स्थित क्वारंटाइन में रह रहे थे।
12 मई - तीन पॉजिटिव मामले मिले। ये सभी बोचहां व पारू प्रखंड स्थित क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे थे।
13 मई - तीन पॉजिटिव मामले मिले। इनमें दो बंदरा व एक मुरौल प्रखंड का है। ये क्वारंटाइन में थे।
14 मई - तीन पॉजिटिव केस मिले। इनमें मोतीपुर, बंदरा व कुढऩी के एक-एक प्रवासी हैं, जो क्वारंटाइन में थे।
16 मई - दो पॉजिटिव केस मिले। इनमें दोनों मड़वन के प्रवासी हैंं, जो क्वारंटाइन में थे।
17 मई - एक साथ पांच पॉजिटिव केस मिले। इनमें मुरौल, पारू, सकरा व मुशहरी के प्रवासी हैं। ये सभी क्वारंटाइन सेंटर में थे।
18 मई - एक साथ पांच पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें मीनापुर, मुशहरी व बोचहां के एक-एक और बंदरा के दो प्रवासी हैं, जो क्वारंटाइन पर हैं।
20 मई-एक मरीज पॉजिटिव मिला।
22 मई - तीन पॉजिटिव मरीज मिले।
24 मई - पांच पॉजिटिव मामले सामने आए।
25 मई - एक पॉजिटिव मिला। ये कुढऩी क्वारंटाइन सेंटर पर थे।
26 मई-एक पॉजिटिव मिला। यह बोचहां में क्वारंटाइन सेंटर पर थे।
27 मई - दो पॉजिटिव मिले। एक एसकेएमसी का पीजी छात्र व दूसरी बोचहां इलाके की महिला है जो संक्रमित स्वजन के संपर्क में आने के बाद होम क्वारंटाइन पर थीं।
28 मई - तीन मरीज मिले। इसमें मुशहरी इलाके का मरीज नोएडा से और सकरा इलाके का एक मरीज दिल्ली व दूसरा मुंबई से आया था।
29 मई - आठ मरीज मिले। इसमें तीन मुरौल इलाके के, एक रसूलपुर, दो बीनू नगर व एक झपहां इलाके का बताया गया है। वहीं एक जीआरपी का हवलदार बताया गया है।
30 मई - छह पॉजिटिव मिले। इसमें एक एसकेएमसीएच के अधिकारी समेत दो मीनापुर, दो मड़वन व एक मुशहरी का व्यक्ति शामिल है।
31 मई - नौ पॉजिटिव मिले। ये सभी सकरा क्वारंटाइन सेंटर पर रह रहे थे। इसमें से मुंबई व दिल्ली से आए प्रवासी बताए गए हैं।
02 जून - एक मुशहरी, दो मुरौल, एक मड़वन व दो पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिले।
03 जून - एक पॉजिटिव मरीज मिला, जो औराई इलाके का बताया गया है।
कोरोना मीटर - मुजफ्फरपुर
नए मामले -शून्य
पहले के मामले- 76
कुल मामले - 76
मौत - 0
स्वस्थ हुए -32
सक्रिय मामले- 44