Move to Jagran APP

नमो देव्यै महा देव्यै : नाम के अनुरूप ही अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहीं प्रिया, बांट रहीं फिट इंडिया का संदेश

शहर की बैडमिंटन गर्ल प्रतिभा प्रिया मेहनत के दम पर भर रहीं उड़ान। फिल्मी सितारों के साथ देश के नामी खिलाडिय़ों को भी दे रहीं फिटनेस के टिप्स। छोटे से शहर से निकलकर देश की राजधानी में अपनी सफलता का डंका बजा रही हैं।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 11:18 AM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 11:18 AM (IST)
नमो देव्यै महा देव्यै : नाम के अनुरूप ही अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहीं प्रिया, बांट रहीं फिट इंडिया का संदेश
समाजसेवा का क्षेत्र लोगों का दिल जीतने का काम किया है।

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मिठनपुरा मोहल्ला के एक साधारण परिवार की बेटी प्रतिभा प्रिया अपनी मेहनत व लगन के बल पर राष्ट्रीय पटल पर नाम कमा रही हैं। छोटे से शहर से निकलकर देश की राजधानी में अपनी सफलता का डंका बजा रही हैं। नाम के अनुसार ही वह प्रतिभा की धनी हैं। खेल का मैदान हो या समाजसेवा का क्षेत्र लोगों का दिल जीतने का काम किया है। वह न सिर्फ फिल्मी सितारों व देश के नामी खिलाडिय़ों को फिटनेस के टिप्स दे रहीं, बल्कि आम लोगों के बीच फिट इंडिया का संदेश बांट रही हैं। 

loksabha election banner

प्रतिभा वैसे तो सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर स्थित अथरी गांव की रहने वाली हैं, लेकिन उनका पूरा परिवार सालों से मिठनपुरा में रहता है। वह पिता मणिभूषण शर्मा व माता शारदा सिन्हा के साथ रहती हैं। उन्होंने एमडीडीएम कॉलेज से स्नातक किया। कॉलेज के दौरान ही बैडमिंटन व वॉलीबॉल खेल को अपनाया। दोनों ही खेलों में उन्होंने अपने को राज्य स्तरीय खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया।

मजबूत इच्छाशक्ति का परिचय दिया

ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दो बार बीआरए बिहार विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने एनसीसी की वर्दी भी पहनी और दिल्ली में आयोजित थल सैनिक कैंप एवं आगरा में एडवांस लीडरशिप कैंप में शामिल होकर मजबूत इच्छाशक्ति का परिचय दिया। वह बेस्ट कैडेट चुनी गईं। प्रतिभा को समाजसेवा में रुचि रही। कॉलेज में अध्ययन के दौरान प्रोजेक्ट ऑक्सीजन से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण का काम किया। तब गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा से प्रेरणा अवार्ड हासिल किया। शहर से निकलकर वह देश की राजधानी पहुंच गईं और सेलिब्रिटी फिटनेस इंस्ट्रक्टर बन गईं। अब वह न सिर्फ दिल्ली, बल्कि गांव-गांव जाकर फिट इंडिया का संदेश बांट रही हैं। लोगों को स्वस्थ्य रहने के लिए प्रेरित कर रही हैं। अपनी उपलब्धियों से अन्य युवतियों को भी आगे बढऩे के लिए प्रेरित कर रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.