बार एसोसिएशन चुनाव : महासचिव पद पर भारी मतों के अंतर से प्रवीण ने की जीत हासिल Muzaffarpur News
निकटतम प्रतिद्वंद्वी परिमलेश कुमार सदन को मिले मत से सौ अधिक रहा जीत का अंतर। अंकेक्षक पद पर निर्वाचित सुधीर कुमार ओझा को मिला सर्वाधिक मत।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के सभी नतीजों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। शनिवार की देर रात तक चली मतगणना के बाद निर्वाची पदाधिकारी प्रभात कुमार ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। इसके अनुसार अध्यक्ष पद पर नवल किशोर प्रसाद सिन्हा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवमोहन को 129 मतों से पराजित किया। नवल किशोर प्रसाद सिन्हा को 824 मत मिले जबकि शिवमोहन को 695 मत मिले। महासचिव पद के प्रवीण कुमार ने 585 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी परिमलेश कुमार सदन को भारी मतों से पराजित किया। प्रवीण कुमार को 1070 मत व परिमलेश कुमार सदन को 485 मत मिले। जीत का अंतर उन्हें मिले मत से एक सौ अधिक रहा। अंकेक्षक पद पर निर्वाचित सुधीर कुमार ओझा को सर्वाधिक मत मिले हैं।
अध्यक्ष : नवल किशोर प्रसाद सिन्हा (824)
उपाध्यक्ष (तीन पद) : सुनीता कुमारी (1115) संगीता शाही (1051) व अंजू रानी (850)।
महासचिव(एक पद) : प्रवीण कुमार (1070)
संयुक्त सचिव (तीन पद) :
विभूतिनाथ झा (599), सुशील कुमार सिंह (485), अरुण कुमार सिंह( 466) ।
सहायक सचिव (तीन पद) : आनंद कुमार सिंह (526), राजू शुक्ला (713) व सुनील कुमार सिंह (481)।
कोषाध्यक्ष (एक पद) : सुनील कुमार श्रीवास्तव (472)।
अंकेक्षक (दो पद) : सुधीर कुमार ओझा (1155) व महेश प्रसाद श्रीवास्तव (983)।
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (पांच पद) : अजीत कुमार वर्मा (980),भरत प्रसाद शर्मा (935), वीरेंद्र कुमार (925), चंद्रिका प्रसाद ठाकुर (849) व परमेश्वर सिंह खालसा (1038) ।
कार्यकारिणी सदस्य (सात पद) : लवली कुमारी (651), संदीप कुमार (424) , दीपक कुमार (412), भारत भूषण (405), आशीष कुमार सिन्हा ( 418), तरुण कुमार (509) व अजीत कुमार (489)।
निगरानी समिति सदस्य (तीन पद) : प्रमोद कुमार प्रथम (628), प्रणव कुमार सिन्हा (564) व नीरज कुमार (650)।
सदस्य पुस्तकालय समिति (तीन पद) : मनोज कुमार (960), संजीव कुमार (1010) व प्रवीण कुमार (973) ।
नए-पुराने चेहरे से बार एसोसिएशन में दिखेगा बदलाव
चुनाव परिणाम से जिला बार एसोसिएशन में नए बदलाव की संभावनाएं नजर आने लगी हैं। हालांकि कई पुराने चेहरे भी चुनाव जीत गए हैं। अध्यक्ष पद पर नवल किशोर प्रसाद सिन्हा, उपाध्यक्ष पद सुनीता कुमारी व सचिव पद पर विभूतिनाथ झा व सहायक सचिव पद पर इस बार जीते आनंद कुमार सिंह की एसोसिएशन में वापसी हुई है। महासचिव पद पर प्रवीण कुमार का निर्वाचित होने से नया बदलाव होगा।
उपाध्यक्ष के तीन पदों पर महिला उम्मीदवार निर्वाचित हुई है। इसमें सुनीता कुमारी, डॉ.संगीता शाही व अंजू रानी शामिल है। जिला बार एसोसिएशन में तीनों महिला अधिवक्ता की विशेष पहचान है। कार्यकारणी सदस्य में लवली कुमारी सर्वाधिक मतों से निर्वाचित हुई है। एसोसिएशन में चार महिलाओं के निर्वाचन से महिला अधिवक्ताओं की समस्या व इसके निदान के प्रयास तेज होंगे। नए निर्वाचित पदाधिकारियों का सकारात्मक प्रभाव भी एसोसिएशन पर पड़ेगा।