Move to Jagran APP

Bihar: मधुबनी में पांच लोगों की हत्‍या का मुख्य आरोपित रावण गिरफ्तार, नेपाल से पुलिस ने दबोचा

मधुबनी में पांच लोगों की हत्या का मामला महमदपुर सामूहिक हत्याकांड का मुख्य आरोपित प्रवीण झा उर्फ रावण गिरफ्तार। एसपी ने की पुष्टि इससे अधिक कुछ भी बताने से किया परहेज। सूत्रों के अनुसार नेपाल से हुई गिरफ्तारी कई अन्य आरोपित भी दबोचे गए।

By Murari KumarEdited By: Published: Wed, 07 Apr 2021 12:14 PM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 12:14 PM (IST)
Bihar: मधुबनी में पांच लोगों की हत्‍या का मुख्य आरोपित रावण गिरफ्तार, नेपाल से पुलिस ने दबोचा
महमदपुर सामूहिक हत्याकांड का मुख्य आरोपित प्रवीण झा उर्फ रावण।

मधुबनी, जागरण संवाददाता। मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में होली के दिन हुए सामूहिक हत्याकांड के मुख्य आरोपित प्रवीण झा उर्फ रावण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी डॉ. सत्यप्रकाश ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, पुलिस अभी इससे अधिक कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। एसपी का कहना है कि जल्द ही मीडिया को विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इधर, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण झा की गिरफ्तारी पड़ोसी देश नेपाल से हुई है। उसके साथ मामले के कई अन्य आरोपित भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।

prime article banner

 बता दें कि महमदपुर गांव में होली के दिन हुई गोलीबारी में कुल छह लोग जख्मी हुए थे। इनमें से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक जख्मी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। मृतकों में तीन सगे भाई थे, जबकि एक बीएसएफ का जवान था। महमदपुर के सुरेंद्र सिंह के तीन पुत्र रणविजय सिंह, विरेंद्र सिंह व अमरेंद्र सिंह की मौत हो चुकी है। वहीं उनके भतीजे राणा प्रताप सिंह एवं रुद्रनारायण सिंह की भी मौत हो गई। घटना के बाद से लोगों में काफी आक्रोश है। होली के दिन घटी इस घटना ने सूबे की राजनीति में भूचाल खड़ा कर दिया है। घटना के बाद से ही महमदपुर गांव में पीड़ित परिवारों से मिलने विभिन्न दलों के नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू है। हर तरफ से मुख्य आरोपित की अविलंब गिरफ्तारी की मांग उठ रही थी।

 इधर, मंगलवार की शाम पीड़ित परिवार ने मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनशन भी शुरू कर दिया था। सामुहिक हत्याकांड को लेकर दर्ज प्राथमिकी में कुल 35 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें से पुलिस अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपित प्रवीण झा व नवीन झा के घर की कुर्की भी की जा चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार टीम बनाकर छापेमारी कर रही थी। आखिरकार, पुलिस ने उसे दबोचने में सफलता पा ली है। इस मामले में पुलिस की संलिप्तता का आरोप भी लगता रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.