दरभंगा के घनश्यामपुर में पुलिस गश्ती टीम पर हमला, दो सिपाही घायल Darbhanga News
दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पाली मुशहरी टोला की घटना। शनिवार देर शाम पुलिस गश्ती टीम पर हमला हो गया। इसमें दो सिपाही घायल हो गए।
By Murari KumarEdited By: Published: Sat, 02 May 2020 10:41 PM (IST)Updated: Sat, 02 May 2020 10:41 PM (IST)
दरभंगा, जेएनएन। जिला अंतर्गत घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पाली मुशहरी टोला में शनिवार की देर शाम पुलिस गश्ती पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से पथराव भी किया गया। इसमें दो सिपाही घायल हो गए है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि दो दिन पूर्व वहां ताड़ी दुकान को बंद कराया गया था। आज जब पुलिस गश्ती करने निकली तो वहां पहले भीड़ जमा थी। पुलिस ने सभी को घर जाने को कहा। इससे आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। बताया कि ताड़ी दुकानदारों ने ही पुलिस टीम पर हमला करवाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें