विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल के घर पर हमला करने आए नकाबपोश कौन थे, पता लगा रही पुलिस

By Ajit KumarEdited By:
Published: Thu, 23 Jun 2022 10:53 AM (IST)

13 अलग- अलग सीसी कैमरे में कैद हुई है उपद्रवियों की तस्वीरें। सिलेंडर बम के साथ आए थे। अग्निपथ योजना ...और पढ़ें

उपद्रवियोंं में 72 की पहचान पुलिस कर चुकी है। फोटो- स्‍वजन
उपद्रवियोंं में 72 की पहचान पुलिस कर चुकी है। फोटो- स्‍वजन

बेतिया, जासं। बीते 17 जून को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण जिले के सांसद डा संजय जायसवाल के घर पर तोडफ़ोड़ और उपद्रव मचाने के लिए कई नकाबपोश भी आए थे। हालांकि इन उपद्रवियोंं में 72 की पहचान पुलिस कर चुकी है। इनमें से 46 की गिरफ्तारी भी हो गई है। अब तक यह कार्रवाई सीसी कैमरे के फुटेज व हंगामा एवं तोडफ़ोड़ के दौरान प्रशासन की ओर से कराई गई वीडियोग्राफी के आधार पर हीं हुई है। उपद्रवियों की पहचान करने में पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती यह है कि कई नकाबपोश भी सीसी कैमरे में दिख रहे हैं। पुलिस उन नकाबपोशों की पहचान करने में जुटी है। चूंकि डा. जायसवाल के घर पर हमला के दौरान नकाबपोश उपद्रवियों की भूमिका अत्यंत उग्र दिख रही है।

सूत्रों का कहना है कि अब तक की हुई गिरफ्तारी और आरोपितों से पूछताछ में कुछेक नकाबपोशों का नाम भी सामने आया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उल्लेखनीय है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा जायसवाल के घर एवं शिवम नर्सिंग होम पर हमला करने आए उपद्रवियों ने सीसी कैमरे को भी निशाना बनाया था। लेकिन, अलग- अगल कुल 13 सीसी कैमरोंं में उपद्रवियों की तस्वीर कैद हो गई, जिसे पुलिस को मुहैया कराया गया है। उस आधार पर पुलिस जांच कर रही है। एसपी, बेतिया उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि उपद्रवियों की पहचान के लिए तकनीकी सेल लगातार प्रयासरत है। सीसी कैमरे और वीडियोग्राफी में कई उपद्रवी चेहरा छुपाए दिख रहे हैं, जिनकी पहचान हो रही है। सभी उपद्रवियों की गिरफ्तारी शीघ्र होगी।