पुलिस ने बोलेरो से भाग रहे चार अपराधियों को फायरिंग कर दबोचा
देर रात करीब 40 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस को मिली सफलता। सभी चोरी की बोलेरो पर थे सवार हथियार व शराब की बोतलें बरामद।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जिले की पुलिस ने गुरुवार की देर रात करीब 40 किमी तक बदमाशों का पीछा कर उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हालांकि इशारा करने के बाद भी जब बोलेरो सवार बदमाश नहीं रुके तो जवानों ने दर्जनों राउंड फायङ्क्षरग कर बैरिया गोलंबर के समीप से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। उसके पास से हथियार, शराब की बोतलें व अन्य सामान बरामद हुए हैं। ये वाहन लुटेरा गिरोह से जुड़े हैं। इस दौरान दूसरे वाहन से कई अपराधी भागने में सफल रहे।
गुरुवार की रात जांच के दौरान वाहन को रुकने के लिए पुलिस ने इशारा किया, लेकिन इस पर सवार भागने लगे। इसके बाद जवानों ने फायङ्क्षरग शुरू कर दी। बोलेरो की टायर, गेट और तेल टंकी में गोली लगी। जिससे गाड़ी पंचर हो गई। इसके बाद सभी अपराधी पकड़े गए। जांच में पता चला कि उक्त बोलेरो चोरी की है।
40 किलोमीटर तक किया गया पीछा
बताया गया कि देर रात ब्रह्मपुरा पुलिस चांदनी चौक के समीप गश्ती कर रही थी। इसी दौरान दो वाहनों को जांच के लिए रुकने का इशारा किया गया। लेकिन, दोनों तेज रफ्तार से भागने लगे। गश्ती पुलिस ने पीछा करना शुरू किया। एक वाहन पर सवार अपराधियों ने दूसरा रास्ता पकड़ लिया। दूसरे का गश्ती पुलिस पीछा करने लगी। इसी दौरान कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर अपराधियों के भागने का लोकेशन बताया गया। सभी थानेदार और पुलिस बल सड़क पर उतरकर सामने से अपराधियों को घेरने में जुट गए।
करीब 40 किलोमीटर तक कई थानों की पुलिस ने अपराधियों का पीछा कर इन सभी को पकडऩे में सफलता हासिल की। पकड़े गए अपराधियों की पहचान मनियारी थाना के बाघी के संजय कुमार, सुनील कुमार और महुआ के राजीव रंजन उर्फ गुड्डू राय और अविनाश कुमार के रूप में हुई है। शुक्रवार की दोपहर वरीय अधिकारियों ने भी थाना पहुंचकर छानबीन कर ब्रह्मपुरा थानेदार आरके गुप्ता को कुछ जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई।
घटना के संबंध में एसएसपी मनोज कुमार ने कहा कि बोलेरो सवार चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी से पूछताछ कर कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप