पीएम मोदी 20 नवंबर को बिहार में सकरी और रैयाम चीनी मिलों की आधारशिला रखेंगे, गन्ना किसानों को मिलेगा नया प्रोत्साहन
Bihar Sugar Mill: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 नवंबर को सकरी और रैयाम चीनी मिलों की आधारशिला रखेंगे, जिससे बिहार में ...और पढ़ें

गन्ना मंत्री संजय कुमार ने मुजफ्फरपुर में आयोजित किसान संगोष्ठी को संबोधित किया।
अमरेंद्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। PM Modi Sugar Mill: बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनर्जीवित करने और नई मिलों की स्थापना की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।
आगामी 20 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सकरी और रैयाम चीनी मिलों की आधारशिला रखेंगे। गन्ना मंत्री संजय कुमार ने मुजफ्फरपुर में आयोजित किसान संगोष्ठी के दौरान यह महत्वपूर्ण घोषणा की।
25 चीनी मिलें खोलना लक्ष्य
गन्ना मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में चीनी उद्योग के विकास पर युद्धस्तर पर काम चल रहा है।
राज्य में कुल 25 चीनी मिलें खोलने की दिशा में पहल की जा रही है। इससे निराश हो चुके गन्ना किसानों को दोबारा खेती के लिए प्रोत्साहन और नया बाजार मिलेगा।
मोतीपुर मिल का विस्तार
मंत्री ने कहा कि बंद पड़ी मोतीपुर चीनी मिल को अगले दो साल के भीतर चालू कर दिया जाएगा। इसके संचालन के लिए कंपनियों द्वारा निरीक्षण की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही एजेंसी का चयन होगा।
इसके साथ ही मुजफ्फरपुर जिले में गन्ने की खेती का दायरा 400 एकड़ और बढ़ाने की योजना है।
किसानों को मिलेगी सब्सिडी
वर्तमान में जिले में करीब 1300 एकड़ में गन्ने की खेती की जा रही है, जिसे बढ़ावा देने के लिए दो नई नर्सरियां बनाई जा रही हैं। किसानों को बीज, उर्वरक, रसायन और कृषि यंत्रों की खरीद पर सरकारी अनुदान दिया जा रहा है। संगोष्ठी में पहुंचे मुजफ्फरपुर और वैशाली के 500 किसानों को उन्नत खेती की बारीकियां समझाई गईं।
