विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi ने मुजफ्फरपुर को ऐसी घटना की दिलाई याद जिसके बाद हेलीकॉप्टर से भेजना पड़ा था नए एसपी को

By Sanjiv Kumar Edited By: Ajit kumar
Published: Thu, 30 Oct 2025 01:53 PM (IST)

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने मुजफ्फरपुर में गोलू अपहरण कांड का उल्लेख किया, जिसमें 2001 में एक बच्चे ...और पढ़ें

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

HighLights

  1. पीएम मोदी ने गोलू अपहरण कांड का किया जिक्र

  2. 2001 में हुई थी बच्चे की फिरौती के लिए हत्या

  3. घटना के बाद एसपी का हुआ था तबादला

संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोतीपुर में सभा के दौरान मुजफ्फरपुर की चर्चित घटना गाेलू अपहरण कांड का उल्लेख किया। उन्होंने संबोधन में कहा कि गोलू अपहरण कांड को कभी नहीं भूल सकते। 

इसी शहर में 2001 में स्कूल जाते एक बच्चे को अपराधियों ने अपहरण कर लिया था, बदले में ढेर सारे रुपये मांगे गए थे। नहीं देने पर राजद के चट्टे-बट्टों ने उस नन्हे गोलू के टुकडे़-टुकड़े कर दिए गए थे। राजद के शासन में अपहरण हुए, हत्या हुई। रोते-बिलखते मां-बाप से राजद वालों कोई कोई मतलब नहीं है। इनकी नीयत क्या है, इनके ताजा प्रचार से पता चल रहा है। खतरनाक नारे से पता चलता है। 

चुनाव के मैदान में कैसे गाने बज रहे। हम तो हाथ जोड़ गाने ला रहे हैं, जबकि इनके नारों में छर्रा, कट्टा, दोनाली। मैं तो सोच नहीं सकता भाई। विदित हो कि करीब 24 वर्ष पूर्व शहर के नगर थाना क्षेत्र के बैंककर्मी के पुत्र गाेलू का अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद फिरौती की मांग की गई थी। 

इसी बीच अपहर्ताओं ने हत्या कर मासूम के शव को फेंक दिया था। घटना के बाद शहर के लोगों का आक्रोश भड़क गया था। आक्रोशित लोग शहर के विभिन्न जगहों पर सड़क जाम कर प्रदर्शन पर उतर गए थे। 

अनियंत्रित स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस की ओर से फायरिंग की गई थी। इसमें कई लाेगों की जानें गई थी। लाठी चार्ज करनी पड़ी थी। घटना की आग मुख्यालय तक पहुंचा। सरकार को हिलाकर रख दिया था। 

आनन-फानन में सरकार को मुजफ्फरपुर के तत्कालीन एसपी नैयर हसनैन खां का तबादला करना पड़ा था। नए एसपी के रूप में आरके सिंह को यहां हेलीकाप्टर से भेजा गया था। इसके बाद शहर की स्थिति नियंत्रण में आया था। 

आज भी इस घटना को सुनने के बाद शहरवासी दहशत में आ जाते है। पिछले वर्ष इस केस की फाइल को पुलिस ने खोला था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।