विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Kisan Yojana: सावधान! पीएम किसान योजना के नाम की Apk फाइल इंस्टॉल कराकर उड़ाए 2,00,000

Published: Wed, 12 Nov 2025 09:26 PM (IST)

मुजफ्फरपुर में साइबर जालसाजों ने पीएम किसान योजना के नाम पर एपीके फाइल भेजकर एक व्यक्ति के खाते से दो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। साइबर फ्रॉड जालसाजों ने पीएम किसान योजना के नाम की एपीके फाइल का लिंक वॉट्सऐप पर भेजकर इंस्टॉल कराया। इसके बाद रिमोट एप्लीकेशन के माध्यम से क्रेडिट कार्ड से दो लाख छह सौ रुपये उड़ा लिए।

मामले में पीयर महेशपुर के सुरेश कुमार ने साइबर थाने में प्राथमिकी कराई है। इसमें एक मोबाइल नंबर धारक के साथ अन्य को आरोपित किया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आवेदन में कहा कि उनके वॉट्सऐप पर पीएम किसान योजना के नाम की एक एपीके फाइल का लिंक आया। फ्रॉड के झांसे में आकर उन्होंने लिंक पर क्लिक कर एपीके फाइल को मोबाइल में इंस्टॉल कर लिया।

इसके कुछ देर बाद उनके आईडीएफसी फस्ट बैंक क्रेडिट कार्ड से तीन चार बार में उक्त रुपये की अवैध निकासी कर ली गई।

पहले बार में एक लाख, दूसरे व तीसरे बार में 50-50 हजार रुपये, चौथे बार में छह सौ रुपये की निकासी हुई। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत कर साइबर थाने में प्राथमिकी कराई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।