Move to Jagran APP

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सम्मानित किए जाएंगे खिलाड़ी

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिले के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, आयोजकों को सम्मानित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 06:27 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 06:27 PM (IST)
राष्ट्रीय खेल दिवस पर सम्मानित किए जाएंगे खिलाड़ी
राष्ट्रीय खेल दिवस पर सम्मानित किए जाएंगे खिलाड़ी

मुजफ्फरपुर : 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, आयोजकों व खेल से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा। 18वें मुजफ्फरपुर जिला युग सृजन खेल सम्मान समारोह में युग सृजन द्वारा स्थापित विभिन्न खेल पुरस्कारों को प्रदान किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्व उपमहापौर विवेक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समिति का गठन किया गया है, जिसमें वार्ड पार्षद संजय केजरीवाल को आयोजन सचिव, कृष्ण मुरारी भरतीया, आलोक पोद्दार, प्रमोद मोदी, सुनील बंका, अरुण कहनानी, अजय गोयनका, रजत रस्तोगी, विवेक केडिया, भूपेश नेमानी व संजय माखरिया को सदस्य, भारत कुमार साहू को संयोजक, प्रतिभा थापा को सह संयोजक व अधिवक्ता धीरज कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। पुरस्कार प्राप्त करनेवाले खिलाड़ियों के चयन के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन कृष्ण मोहन तिवारी की अध्यक्षता में की गई है, जिसमें अनिल कुमार सिन्हा को संयोजक, डॉ. फिरोजुद्दीन फैज, नरेंद्र शर्मा व राजीव कुमार सिन्हा को सदस्य बनाया गया है। आयोजन की तैयारी को लेकर पूर्व उपमहापौर के आवास पर आयोजन समिति की बैठक हुई।

loksabha election banner

प्रदान किए जाने वाले पुरस्कार :

जिले के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मुजफ्फरपुर खेल रत्न पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ कोच को महर्षि परशुराम सम्मान, खेल आयोजक को खुदीराम बोस खेल सम्मान, खेल पदाधिकारी को सरदार पटेल खेल सम्मान, विद्यालय को महर्षि दयानंद सरस्वती खेल सम्मान, बुजुर्ग खिलाड़ी को भीष्म पितामह खेल सम्मान, खेल से जुड़े लोगों को सुरेश अचल खेल सम्मान, राष्ट्रीय एवं राज्य प्रतियोगिता के विजेताओं को परमेश्वर केजरीवाल खेल सम्मान एवं जिला चैंपियन को युग सृजन खेल सम्मान दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.