Move to Jagran APP

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ मुजफ्फरपुर में याचिका, राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ बिहार में मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में परिवाद दाखिल किया गया है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के शव पर राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर भाजपा का झंडा रखने का आरोप लगाया गया है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 14 Sep 2021 07:09 PM (IST)Updated: Tue, 14 Sep 2021 07:09 PM (IST)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ मुजफ्फरपुर में याचिका, राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। जागरण आर्काइव.

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के खिलाफ मंगलवार को बिहार में मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में परिवाद दाखिल किया गया है। यह परिवाद नगर थाना के न्यू एरिया सिकंदरपुर निवासी आचार्य चंद्रकिशोर पाराशर ने दायर किया है। इसमें यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के शव पर राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर भाजपा का झंडा रखने का आरोप लगाया गया है। कोर्ट ने परिवाद को सुनवाई पर रख लिया है और इसके लिए 24 सितंबर की तारीख मुकर्रर की है। 

loksabha election banner

परिवाद में आचार्य चंद्रकिशोर पाराशर ने कहा है कि 22 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के शव को राजकीय सम्मान देने के लिए यूूपी के विधानसभा भवन में रखा गया था। समाचार चैनलों से इसका प्रसारण किया जा रहा था। इसमें कल्याण सिंह के शव को तिरंगे से लपेटा गया दिखाया जा रहा था। राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने व नीचा दिखाने के लिए जेपी नड्डा द्वारा उसके ऊपर भाजपा के कमल निशान वाला दलगत झंडा डाल दिया गया। ऐसा करके राष्ट्रीय झंडा की महत्ता को कम करने व तिरंगा पर कमल को स्थापित का कार्य किया गया। इससे देश की एकता व अखंडता को खतरा उत्पन्न हो सकता है।   

पिछले महीने लखनऊ में हुआ था कल्याण का निधन

बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह का सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर होने के कारण लखनऊ में निधन हो गया था। यूपी की राजधानी लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। 89 वर्ष के कल्याण सिंह चार जुलाई से यहां भर्ती थे। कल्याण के निधन की सूचना पर पीएम मोदी समेत बड़ी संख्या में नेता लखनऊ पहुंचे थे। कल्याण के पार्थिव शरीर को लखनऊ के विधानसभा भवन में रखा गया था। आरोप है कि कल्याण सिंह के शव के ऊपर जेपी नड्डा द्वारा भाजपा के कमल निशान वाला झंडा रख दिया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.