Move to Jagran APP

दुष्कर्मियों को मिले फांसी की सजा : अशोक चौधरी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि आधी आबादी के खिलाफ दुष्कर्म एवं ¨हसा की घटनाएं बढ़ रही हैं।

By Edited By: Published: Sun, 18 Dec 2016 12:54 AM (IST)Updated: Sun, 18 Dec 2016 12:54 AM (IST)
दुष्कर्मियों को मिले फांसी की सजा : अशोक चौधरी

मुजफ्फरपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि आधी आबादी के खिलाफ दुष्कर्म एवं ¨हसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। विकृत मानसिकता के लोग ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए समाज की सोच बदलनी होगी। दुष्कर्मियों को फंसी की सजा देनी होगी। इसके लिए सरकार को कानून बनाना चाहिए।

loksabha election banner

उन्होंने उक्त बातें शुक्रवार को सिकंदरपुर स्थित पंडित नेहरू स्टेडियम में महिलाओं के सम्मान में आयोजित रैली में कहीं। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को आगे आना होगा, तभी समाज इस तरह की घटनाओं से बाहर हो पाएगा। विधायक पूनम पासवान ने कहा कि पुरुष प्रधान समाज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। हर स्तर पर उनका शोषण हो रहा है। इसके लिए महिलाओं को आगे आना होगा। ¨हसा करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा देनी होगी। कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष विद्यानंद सिंह, कार्यक्रम के संयोजक सह यूथ कांग्रेस के नगर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक सिंह, प्रदेश सचिव रामबाबू सिंह, संजीव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

महिला सम्मान पर आयोजित रैली में शामिल होने आए शहर के दो दर्जन निजी विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा मंत्री का भाषण सुनने के लिए चार घंटे तक बैठे रहे। आयोजकों द्वारा स्कूलों को बच्चों के साथ प्रात: नौ बजे बुलाया गया था। कुहासा के बावजूद बच्चे स्कूल का पठन-पाठन छोड़ समय पर पहुंच गए। लेकिन शिक्षा मंत्री एक बजे के करीब पहुंचे। इस दौरान बच्चे घर जाने के लिए परेशान रहे और शिक्षक उनको समझाने में।

बिना बैनर-झंडा कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हजारों बच्चे जैसे ही शिक्षा मंत्री पहुंचे, जमकर मोदी-मोदी का नारा लगाने लगे। बच्चों के नारे से शिक्षक एवं आयोजक चकित हो गए।

दुष्कर्म के खिलाफ की आवाज बुलंद

मंच से विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को बोलने के लिए बुलाया गया। इस दौरान सनसाइन की निकिता सिंह, प्रिस्टाइन की अंजली, होली मिशन स्कूल के आर्यन, नार्थ प्वाइंट की श्रुति सिंह, मोनास्टिक स्कूल की शालिनी शर्मा एवं रजिया सुल्तान ने दुष्कर्म के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। ऐसे कृत करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

आयोजकों द्वारा रैली में शामिल नार्थ प्वाइंट, जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल, प्राइमेस पब्लिक स्कूल, एसके कदर इंटरनेशनल स्कूल, दून सीनियर सेकेंड्री स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, रेजोनेंस पब्लिक स्कूल, प्रिस्टाइन पब्लिक स्कूल, मोनस्टिक इंग्लिश स्कूल, होली मिशन, सेंट जेवियर्स स्कूल, हजरत अली एकेडमी एवं नूनूवती पब्लिक स्कूल को सम्मानित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.