Move to Jagran APP

नेपाल में लोगों ने महसूस किए भूकंप के झटके, रही अफरातफरी, नहीं हुआ कोई नुकसान

भूकंप का केंद्र बिंदु काठमांडू के सिंधुपाल चौक के समीप था, 4.07 रिक्टर स्केल पर यह दस सेकेंड तक महसूस किया गया।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 23 Dec 2018 02:13 PM (IST)Updated: Sun, 23 Dec 2018 02:13 PM (IST)
नेपाल में लोगों ने महसूस किए भूकंप के झटके, रही अफरातफरी, नहीं हुआ कोई नुकसान
नेपाल में लोगों ने महसूस किए भूकंप के झटके, रही अफरातफरी, नहीं हुआ कोई नुकसान

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। एक बार फिर नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। यह झटका रविवार की सुबह महसूस किया गया जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई। साथ ही वर्ष 2015 में आए भूकंप को याद कर लोगों में दहशत उत्पन्न हो गया। लोग भूकंप के डर से घरों से निकल गए। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। भूकंप का केंद्र बिंदु काठमांडू के सिंधुपाल चौक के समीप था। 4.07 रिक्टर स्केल पर यह दस सेकेंड तक महसूस किया गया। भूकंप के झटके महसूस करने के बाद लोग घर छोड़ बाहर भागने लगे। यह झटका सुबह के करीब 05 बजकर 06 मिनट पर लोगों ने महसूस किया। हालांकि तब अधिकांश लोग ठंड के कारण घरों में सो रहे थे। इसकी जानकारी नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप मापक केंद्र ने दी है।

loksabha election banner

    मापक केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार काठमांडू के सिंधुपाल चौक के समीप इसका केंद्र बिंदु था जो 4.07 रिक्टर स्केल पर दस सेकेंड तक महसूस किया गया। हालांकि इस झटके से अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। पूर्वी चंपारण के रक्सौल से मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल से सटे भारतीय क्षेत्रों में भूकंप का किसी प्रकार का असर नहीं रहा। नेपाल में भूकंप आने की जानकारी मिलने पर भारतीय  क्षेत्र के रक्सौल सहित कई अन्य जगहों के निवासी एक दूसरे का हाल लेने में जुट गए थे। लेकिन किसी प्रकार के नुकसान नहीं होने की जानकारी मिली तो लोगों ने राहत महसूस की।

    बता दें कि वर्ष 2015 में 25 अप्रैल को 7.8 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया था जिसमें करीब नौ हजार लोगों की जान चली गई थी। दस लाख घरों को नुकसान पहुंचा था। वहीं करीब 28 लाख लोग विस्थापित हुए थे। तब से नेपाल में भूकंप के झटका महसूस करते ही लोग सिहर उठते है। वर्ष 2015 के बाद कई बार नेपाल सहित भारतीय क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.