Move to Jagran APP

नेपाल में भारतीय वाहनों से जुर्माना वसूलने पर लोग कर रहे प्रदर्शन, भारत-नेपाल मैत्री पुल को किया जाम East champaran

मुख्य पथ पर लगी वाहनों की लंबी कतार। प्रवेश पत्र के बाद भी जुर्माना वसूलने का आरोप।

By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 03:27 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 03:27 PM (IST)
नेपाल में भारतीय वाहनों से जुर्माना वसूलने पर लोग कर रहे प्रदर्शन, भारत-नेपाल मैत्री पुल को किया जाम East champaran
नेपाल में भारतीय वाहनों से जुर्माना वसूलने पर लोग कर रहे प्रदर्शन, भारत-नेपाल मैत्री पुल को किया जाम East champaran

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। नेपाल में भारतीय वाहनों से प्रवेश पत्र के बाद भी जुर्माना वसूलने से आक्रोशित लोगों ने भारत-नेपाल मैत्री पुल पर प्रदर्शन किया। इससे दिल्ली-काठमांडू को जोड़ने वाली मुख्यपथ से आने जाने वाले वाहनों को लोगों ने मानव जंजीर बनाकर रोक दिया। जिसे वाहनों की लंबी कतार लग गई है। नेपाल में भारतीय वाहनों के प्रवेश को लेकर आए दिन नियम बदलने से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

loksabha election banner

 इस दौरान राजकुमार पांडेय, अजित कुमार सिंह, विवेक स्वामी, संजीव तिवारी, मुन्ना तिवारी, अमरदेव सिंह, प्रमोद पटेल, सूरजभान तिवारी आदि लोगों ने बताया कि वाहन इंट्री करा कर जा रहे थे। इस बीच गाड़ी रोककर 1350 रुपये जुर्माना पुलिसकर्मी ने वसूले। जबकि पूर्व से वीरगंज के लिए बाइक और लग्जरी गाड़ी इंट्री कराकर जाने आने कि छूट थी। नए नियम के मुताबिक भारतीय वाहन अब महीने में सात दिन ही आने जाने की अनुमति देने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावे नेपाल जाना हो तो वाहनों का प्रवेश शुल्क देना होगा। बाइक के लिए ढाई सौ और लग्जरी वाहन पांच सौ और ट्रक पंद्रह सौ से पच्चीस सौ रुपये लिया जा रहा है। नेपाली वाहनों पर रोक लगाने और भारतीय वाहनों से प्रवेश शुल्क हटाने की मांग को लेकर नेपाल सरकार और प्रशासन के विरोध में नारे लगा रहे है। इधर सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभय कुमार और हरैया ओपी प्रभारी ध्रुवनारायण मौके पर पहुंचे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.