Move to Jagran APP

पूर्वी चंपारण में मृत पाए गए 26 कौए, बर्ड फ्लू की आशंका से लोगों में दहशत

पूर्वी चंपारण के पताही के देवापुर की घटना। पशु चिकित्सक ने लिया नमूना जांच के लिए भेजा पटना। मुखिया प्रतिनिधि ने किया सतर्क घटनास्थल पर नहीं जाने की सलाह।

By Murari KumarEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 08:43 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 08:43 PM (IST)
पूर्वी चंपारण में मृत पाए गए 26 कौए, बर्ड फ्लू की आशंका से लोगों में दहशत
पूर्वी चंपारण में मृत पाए गए 26 कौए, बर्ड फ्लू की आशंका से लोगों में दहशत

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। पताही थाना क्षेत्र के देवापुर गांव में मोतिहारी-शिवहर मुख्य पथ पर शनिवार को बागमती नदीके किनारे 26 कौए एक साथ मृत मिले। इसकी सूचना से सनसनी फैल गई। बर्ड फ्लू की आशंका से लोग भयभीत हैं। देवापुर पंचायत की मुखिया प्रमिला देवी के प्रतिनिधि वेदानंद झा ने स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारी सूचना दी। उन्होंने  बताया कि सुबह गांव के जादोलाल साह के घर के छप्पर पर एक कौआ को मरा देखा गया। इसके बाद ईट सोङ्क्षलग के किनारे और जगा महतो के शकरकंद के खेतों में 25 कौए एक साथ मृत मिले। इसके बाद लोगों को कौवों को छूने से रोक दिया गया। घटनास्थल पर नहीं जाने की सलाह दी गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से जांच कराने की मांग की है। 

loksabha election banner

चिकित्सकों ने की जांच

सूचना के बाद  पशु चिकित्सकों की टीम ने देवापुर गांव आकर जांच की। पताही के पशु चिकित्सक डॉ. आलोक कुमार ङ्क्षसह ने घटनास्थल को सैनिटाइज किया। इसके बाद मरे कौवों को दफना दिया और सैंपल जांच के लिए पटना भेजा। उन्होंने बताया कि पटना से सैंपल भोपाल जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सही बात सामने आएगी। लोगों को एहतिहात बरतने को कहा गया है।

घबराने की जरूरत नहीं

वनस्पति विज्ञान के प्राध्यापक और डॉ. श्रीकृष्ण सिन्हा महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रत्नेश आनंद ने कहा कि किसी संक्रमित भोज्य पद्धार्थ खाने से मौत संभव है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन, एहतियात बरतने की जरूरत है। सफाई पर ध्यान देें। लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.