Move to Jagran APP

जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं भाजपा कार्यकर्ता

मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया। नरेंद्र मोदी के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर किया खुशी का इजहार।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 02 Jun 2019 09:46 AM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2019 09:46 AM (IST)
जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं भाजपा कार्यकर्ता
जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं भाजपा कार्यकर्ता

सीतामढ़ी, जेएनएन। जिले के बथनाहा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक प्रखंड मुख्यालय स्थित नर्सिंग पुस्तकालय प्रांगण में जिला उपाध्यक्ष माधवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया। कहा गया कि जनकल्याणकारी योजनाओं को सही ढंग से धरातल पर उतारने को लेकर देश के लोगों ने दुबारा सरकार बनाने के लिए बहुमत दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

loksabha election banner

  वहीं, नरेंद्र मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर खुशी का इजहार करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया गया। मौके पर पूर्व महामंत्री सुरेंद्र झा, सुधीर झा, रामेश्वर दास, मंडल महामंत्री उमेश प्रसाद, राजेन्द्र महासेठ, बिकाऊ कुमार, हरि किशोर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बिहार से पांच सांसद के मंत्री बनने पर हर्ष व्याप्त

भाजपा से लगातार दूसरे बार प्रधानमंत्री बने जनता पार्टी के नेता नरेंद्र मोदी की मंत्रिमंडल में बिहार भाजपा से पांच सांसदों को शामिल किए जाने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं व नेताओं में खुशी की लहर व्याप्त है। उपाध्यक्ष अरुण कुमार गोप ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, अश्वनी चौबे व आरके सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। इससे बिहार का कद ऊंचा हुआ है। इसे लेकर उपाध्यक्ष समेेत नेता व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए नवनियुक्त मंत्री को बधाई दी है।

   बधाई देने वालों में उपाध्यक्ष प्रो. नवल किशोर शर्मा, प्रो. उमेश चंद्र झा, अजय कुमार ठाकुर, माधवेंद्र ङ्क्षसह, दिनकर पंडित, किरण प्रसाद, नंदकिशोर सिंह, जितेंद्र नायक, मनोज बैठा, आशुतोष कुमार शाही, ध्रुव सर्राफ, मनोज शक्ति, अर्पणा शर्मा, सीमा जायसवाल, राम आधार महतो, गौतम राम आजाद, चुन चुन सिंह, विभा ठाकुर, सुभाष केसरी आदि प्रमुख हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.