Move to Jagran APP

मोतीपुर के चुनावी सभा में उपेंद्र कुशवाहा के नहीं पहुंचने पर बवाल

मोतीपुर में उपेंद्र कुशवाहा के नहीं पहुंचने पर लोगों ने दर्जनों कुसियां तोड़ीं हेलीपैड व बैरिकेडिंग को किया क्षतिग्रस्त। वहीं मोतिहारी में चुनावी सभा को किया संबोधि‍त।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 09 May 2019 09:57 PM (IST)Updated: Thu, 09 May 2019 09:57 PM (IST)
मोतीपुर के चुनावी सभा में उपेंद्र कुशवाहा के नहीं पहुंचने पर बवाल
मोतीपुर के चुनावी सभा में उपेंद्र कुशवाहा के नहीं पहुंचने पर बवाल

मुजफ्फरपुर/मोतिहारी, जेएनएन। मोतीपुर प्रखंड के मुरारपुर रातल मैदान में गुरुवार को महागठबंधन के राजद प्रत्याशी डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नहीं आने से नाराज लोगों ने सभास्थल पर जमकर बवाल काटा। लोगों के बैठने के लिए रखी दर्जनों कुर्सियां तोड़ दी। हेलीकॉप्टर उतरने के लिए बनाए गए हेलीपैड, हेलीपैड से मंच तक जानेवाले रास्ते पर लगी बैरिकेडिंग को उखाड़ दिया। मंच पर चढ़कर तोडफ़ोड़ की।

loksabha election banner

  इस दौरान लोगो ने स्थानीय विधायक नंद कुमार राय, प्रखंड अध्यक्ष जावेद अहमद के साथ नोकझोंक की। इससे वहां अफरातफरी मच गई। विधायक के अंगरक्षक ने विधायक और प्रखंड अध्यक्ष को निकालकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। घटना के दौरान सभास्थल पर कोई भी पुलिस पदाधिकारी या सशस्त्रबल मौजूद नहीं था। थानाध्यक्ष अनूप कुमार सशस्त्रबल के साथ सभास्थल पर पहुंचे, तब तक उपद्रवी फरार हो गए थे।

बताया गया कि तीन बजे श्री कुशवाहा के आने का समय निर्धारित था, लेेकिन वे पांच बजे तक नहीं आए। इससे समर्थक आक्रोशित हो उठे। उस समय औराई विधायक सुरेंद्र यादव सभा को संबोधित करने वाले थे। आक्रोश देख वे वहां से निकल गए। विधायक नंद कुमार राय ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। आक्रोशित लोग मंच पर चढ़कर तोडफ़ोड़ करने लगे। मंच पर लगे फूलों व माला को तोड़ दिया। माइक और साउंड बॉक्स को पलट दिया। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा होता रहा। विधायक नंद कुमार राय ने बताया कि सभा करने के लिए शाम 6 बजे तक अनुमति थी।

  उपेंद्र कुशवाहा के नहीं पहुंचने के बाद एक सोंची समझी रणनीति के तहत उपद्रव कराया गया। सभा स्थल पर तोडफ़ोड़ की। इस दौरान पुलिस का मौके पर नहीं होना प्रशासन की विफलता है। उपद्रव करने वालों की पहचान कर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी आयोजकों द्वारा जिला प्रशासन को नहीं दी गई थी। बावजूद पुलिस मौके पर थी। उपद्रवियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मेरी लोकप्रियता को दबाने की हुई कोशिश : उपेंद्र

रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पूर्व के लोकसभा चुनाव में एनडीए के साथ तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था। तीनों सीट पर हमें जनता का समर्थन मिला और कामयाबी मिली। इस बार कहा गया कि दो सीट पर ही लडऩा होगा। हमारी लोकप्रियता को एनडीए के लोगों ने दबाने की कोशिश की। हमारा नाम सुनते ही नीतीश कुमार का पारा चढ़ जाता है। नीतीश कुमार जब से एनडीए में गए है तब से उन्हें हमसे घबराहट होने लगी है। वे गुरुवार को चकिया में रालोसपा प्रत्याशी आकाश कुमार ङ्क्षसह के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में बोल रहे थे।

  उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा का कुछ भी नहीं है, इसलिए भाजपा ने नीतीश कुमार के सामने घुटने टेक दिए। चंपारण में गन्ना की उपज अधिक होती है। यहां चीनी मिल अधिक होनी चाहिए। अगर मैं कृषि मंत्री होता तो कई चीनी मिल का निर्माण हो गया होता। उन्होंने लोगों से यहां के प्रत्याशी आकाश कुमार ङ्क्षसह के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

  चकिया बाजार समिति के प्रांगण में चुनावी सभा का आयोजन 11:30 बजे दिन में निर्धारित था। मगर यह सभा 4:30 बजे शाम में हुई। इसका कारण हेलीकॉप्टर में खराबी बताया गया। जब उपेन्द्र कुशवाहा चकिया में संबोधन करने पहुंचे तब तक उनके प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह व प्रत्याशी के पिता राज्यसभा सदस्य डॉ. अखिलेश प्रसाद ङ्क्षसह यहां से अपना संबोधन देकर जा चुके थे।

  अपने संबोधन में राज्यसभा सांसद सह कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यूपीए सरकार में जब वे कृषि राज्य मंत्री थे, उस समय किसानों को केसीसी के ऋण लेने पर 10 प्रतिशत का ब्याज लगता था। किसानों के हित को देखते हुए उन्होंने पहल करके किसानों के केसीसी ऋण पर चार प्रतिशत ब्याज कराया। गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य छह सौ से बढ़ाकर साढ़े 12 सौ रुपये कराया। उन्होंने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन ङ्क्षसह पर भी निशाना साधा।

  वहीं, रालोसपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभाओं में कहा था कि किसानों के लिए देश के हर राज्य में कृषि मंडी खोलूंगा। जहां पर अनाजों के मूल्य का लिस्ट लगा होगा। मगर ऐसा नहीं हुआ। सभा को पूर्व विधायक सतीश पासवान, विजेंद्र चौधरी, सहदेव पासवान, तनवीर हसन, सुबोध यादव, डॉ. कमलेश्वर गुप्ता, अरुण कुशवाहा, यादोलाल पासवान, रेखा गुप्ता, सरिता कुशवाहा आदि कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष नवल यादव एवं संचालन माधव मधुकर ने किया। मौके पर पूर्व जिला पार्षद अशोक यादव, संजय कुशवाहा, वैद्यनाथ भगत, संजय चौधरी, भिखारी गिरी, श्रीबाबू यादव, पवन सर्राफ, जयप्रकाश यादव, लखींद्र यादव आदि मौजूद थे। 

  पहाड़पुर । प्रखंड के उच्च विद्यालय नोनेया के प्रांगण में आयोजित सभा में बोलते हुए रालोसपा नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मेरे बढ़ते कदम को देख नीतीश कुमार की छाती पर सांप लोटने लगता है। इस बार पांच सीट मिला है, आपका साथ मिला तो अगली बार 25 सीट लूंगा। मोतिहारी में मेरा प्रत्याशी जीतेगा तभी मेरा कद भी बढ़ेगा। उन्होंने विलंब से पहुंचने का कारण हेलीकॉप्टर की खराबी बताया।

  सभा को शाषिभूषण राय उर्फ गप्पू राय, रजनीश सिंह उर्फ नन्हे ङ्क्षसह, जिला रालोसपा अध्यक्ष संत ङ्क्षसह कुशवाहा, कांग्रेस नेता ब्रजेश पांडेय, राजद नेता कृष्णकांत मिश्रा, गुड्डू पांडेय, राजन राय, ऋषि मिश्रा, ध्रुव प्रसाद ङ्क्षसह, पूर्व जिला पार्षद बासुदेव राम, बीडीओ मुखिया, आनंद मोहन बारी, नंदकिशोर यादव, गणेश केशरी आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, राजद अध्यक्ष नूर इमाम उर्फ बोलदार मिया, मदन मोहन उपाध्याय, रालोसपा अध्यक्ष बुलेट ङ्क्षसह कुशवाहा, सूर्यकांत प्रसाद, अवधेश प्रसाद, मनोज कुमार, मो. हातिम, भाग्यराशन कुशवाहा, मजहर हुसैन आदि मौजूद थे। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.