Muzaffarpur Yoga Day 2020 News Update : देश-दुनिया से रोग को भगाने के संकल्प के साथ लोग कर रहे योग
Muzaffarpur Yoga Day 2020 News Update वर्तमान कोरोना काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और संक्रमण रोकने के लिए योग सबसे बेहतर विकल्प।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। योग मानव शरीर को निरोग बनाता है। भारत के ऋषि-मुनि योग करते थे। आज इस परंपरा को पूरी दुनिया के लोग अपना रहे हैं। यदि इसे सही ढंग से किया जाए तो पूरी दुनिया को जिस तरह से कोरोना ने परेशान किया, उससे बहुत हद तक बचा जा सकता है। योग दिवस के मौके पर मुजफ्फरपुर, दरभंगा समेत पूरे उत्तर बिहार के लोग विभिन्न योगासन कर रहे हैं। खुद कर रहे अौर दूसरों को भी प्रेरित कर रहे। इस दौरान सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
पूर्वी चंपारण में अपने आवास पर योग करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल।
मुजफ्फरपुर के आमगोला स्थित पतंजलि योग समिति कैंपस में योगाभ्यास करते लोग।
मुजफ्फरपुर के आमगोला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन करते लोग।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुजफ्फरपुर के एलएस कॉलेज परिसर में योग करते प्राचार्य व अन्य।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के छात्रावास परिसर में योग करते नगर विधायक व अन्य।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेहरू युवा केन्द्र, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में कटरा प्रखंड के टेकवारा में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अमरेश कुमार ने योगाभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि प्राचीन योग विज्ञान मानवता को भारत का अमूल्य उपहार है। इसे अधिकाधिक लोग जीवन में अपना रहे हैं। कोविड-19 के इस दौर में शरीर को स्वस्थ व मन को शांत रखने में योगाभ्यास सहायक सिद्ध होगा। मौके पर यूथ क्लब के अध्यक्ष राजीव कुमार,सचिव राकेश कुमार व अन्य भी मौजूद थे।
मुजफ्फरपुर जिला भाजपा ने लगाया योग शिविर
जिला भाजपा की ओर से मिठनपुरा स्थित होटल पार्क के सभागार में शिविर लगाया गया। योगाचार्य मुकेश योगी के मार्गदर्शन में लोगों ने फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योग किया। नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि योग का मतलब प्रकृति के साथ खुद को जोडऩा है। वास्तव में योग रोग से मुक्ति दिलाता है।
जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि भारत में योग सदियों से होता आ रहा है। योग के जनक पतंजलि ने पूरे विश्व को योग का ज्ञान दिया। कोरोना के कारण इस बार योग दिवस का थीम 'घर में रहते हुए अपने परिवार के साथ योग करनाÓ रखा गया है। कुढऩी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि योग से हमें नई ऊर्जा मिलती है। बोचहां विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि योग से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ.रागिनी रानी ने कहा कि आज योग के प्रति महिलाओं में भी जागरूकता आई है।
शिविर में डॉ.अशोक शर्मा, रवींद्र प्रसाद सिंह, धर्मेंद्र साहू, सचिन कुमार, मनीष कुमार, हरिमोहन चौधरी, संतोष साहब, संजीव झा, सिद्धार्थ कुमार, प्रभात कुमार प्रद्युम्न राजीव राणा, डॉ.ममता रानी, भाजयुमो अध्यक्ष नचिकेता पांडेय, विधि प्रकोष्ठ संयोजक अनिल सिंह आदि भी थे। उधर, वंदे मातरम् सेवा मंच के अध्यक्ष राजीव सत्यम् के नेतृत्व में युवाओं ने समाहरणालय स्थित राजेंद्र पार्क में योग किया।