Move to Jagran APP

समस्तीपुर में ASI की पिटाई से महिला हुई बेहोश, आक्रोशित लोगों ने थाने पर किया हंगामा, जानिए मामला...

समस्‍तीपुर के उज‍ियारपुर की घटना। एक महिला की पूछताछ के दौरान एक एएसआइ ने पिटाई कर दी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा किया। पुल‍िस पदाधिकारी जांच में जुटे।

By Murari KumarEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 05:06 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 05:06 PM (IST)
समस्तीपुर में ASI की पिटाई से महिला हुई बेहोश, आक्रोशित लोगों ने थाने पर किया हंगामा, जानिए मामला...
समस्तीपुर में ASI की पिटाई से महिला हुई बेहोश, आक्रोशित लोगों ने थाने पर किया हंगामा, जानिए मामला...

समस्तीपुर, जेएनएन। उजियारपुरथाना क्षेत्र की गावपुर पंचायत के वार्ड 14 कोरबद्धा में शुक्रवार की देर शाम कथित तौर पर पुलिस द्वारा एक महिला की पिटाई से आक्रोशित लोगों ने थाने पर पहुंचकर पथराव और पुलिसर्किमयों से मारपीट की। आक्रोशितों ने थाने में हंगामा करते हुए थाना परिसर में घुसकर जमादार और चौकीदार सहित तीन पुलिस र्किमयों की पिटाई कर दी। करीब एक घंटे से अधिक देर तक हंगामा चलता रहा। लगभग डेढ़ घंटे बाद थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह द्वारा दोषी पुलिसर्किमयों पर कार्रवाई का भरोसा देने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए।

loksabha election banner

 ग्रामीण सूत्रों के अनुसार, कोरबद्धा की एक महिला विगत दिनों पड़ोसी साथ कहीं चली गई थी। इसके बाद जब वह लौट कर वापस आई तो उसके परिवार वालों ने उसे घर में प्रवेश करने से मना कर दिया। इसी बीच शुक्रवार को पुलिस महिला को उसके पति के घर मे प्रवेश कराने के लिए गई थी। इस दौरान विरोध करने पर कथित तौर पर पुलिस ने एक महिला की पिटाई कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसका प्राथमिक इलाज सीएचसी में करवाने बाद चिकित्सक के परामर्श पर सदर अस्पताल भेज दिया गया। 

पुलिस ने महिला की पिटाई से किया इन्कार  

थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने पुलिस द्वारा महिला की पिटाई करने की बात से इन्कार किया है। उन्होंने इस ग्रामीणों के आरोप गलत बताते हुए कहा कि महिला को घर मे प्रवेश कराने के लिए जमादार रवींद्र तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गई थी। इस दौरान पुलिस ने महिला के गोद में बच्चे पर दया भाव प्रकट करते हुए उसे घर में ले जाने के लिए समझाने का प्रयास किया। इस पर परिवार वाले नाराज हो गए। इसके बाद पुलिस तत्काल महिला को पड़ोस के लोगों के यहां रहने की बात कहते हुए थाना वापस लौट आई। इसके लगभग आधा घंटा बाद स्थानीय कुछ असामाजिक लोगों द्वारा लोगों को गोलबंद कर उनमें पुलिस के प्रति आक्रोश भड़का दिया। इसी पर लोग हुजूम बनाकर थाने पर आकर हंगामा करने लगे। 

उपद्रवियों के खिलाफ होगी कार्रवाई 

थानाध्यक्ष के अनुसार, बवाल काटने वाले 25 ज्ञात एवं 100 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही। हालांकि, परिवार की एक महिला द्वारा बताया गया है कि पुलिसर्किमयों ने उनके घर में सास, ननद, ससुर की पिटाई की गई। इसमें एक गंभीर रूप से जख्मी है। 

डीएसपी ने कहा घटना की चल रही जांच 

घटना को लेकर दलसिंहसराय डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि घटना की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना की गहराई से तहकीकात करने की आवश्यकता है। इधर, घटना के बाबत सीपीएम के राज्य सचिव मंडल सदस्य अजय कुमार ने शुक्रवार को कोरबद्धा गांव जाकर घटना के बारे में लोगों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पहले पुलिस ज्यादती नहीं करती तो लोग उग्र नहीं होते। इसलिए उन्होंने पुलिस को दोषी ठहराते हुए अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए उसका तबादला की मांग की है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.