Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर के प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा को पंचायत स्तर तक मजबूत करने का कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र

मुजफ्फरपुर में आयोजित भाजपा के क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग में चार जिलों के जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसमें पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह समेत कई वरीय नेताओं ने मार्गदर्शन किया।

By Vinay PankajEdited By: Published: Sat, 30 Jan 2021 10:17 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jan 2021 10:17 PM (IST)
मुजफ्फरपुर के प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा को पंचायत स्तर तक मजबूत करने का कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र
भाजपा के क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते राधा मोहन सिंह,सुशील कुमार मोदी, रामसूरत राय (जागरण)

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। संगठन को धारदार एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य व केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के आह्वान के साथ भाजपा का क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को शहर के एक होटल में संपन्न हुआ। सात सत्रों में आयोजित इस वर्ग में मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी एवं शिवहर के प्रमुख कार्यकर्ता, सांसद और विधायक शामिल हुए थे।

loksabha election banner

इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भाजपा की विकास यात्रा को चार काल खंडों में बांटकर महत्वपूर्ण तिथियों व राजनीतिक बदलाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 1984 में पार्टी को सिर्फ दो सीटें मिली थीं। मगर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, आचरण, व्यवहार, वाणी व विचारधारा के बलपर सीटें बढ़ीं। अधिकतर प्रांतों में भी पार्टी सत्तासीन हुई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्ममानववाद व अंत्योदय के सिद्धांत पर चलकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना भाजपा पूरा कर रही है। सबका साथ, सबका विकास व सबके विश्वास के नारे को और आगे ले जाने की जरूरत है। उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

वहीं इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में ही मजबूत भागीदारी दिखाना लक्ष्य नहीं है। सही मायने में मजबूत होना है तो ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके लिए पंचायत स्तर पर गतिविधियों को और तेज करें।

प्रदेश महामंत्री जनक राम ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है। उसी का परिणाम है कि दो सांसदों वाली भाजपा केंद्र में दूसरी बार सत्तासीन है।

प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने कहा कि इस तरह के शिविर से लाखों कार्यकर्ता प्रशिक्षित होंगे। इससे संगठन बिहार में पंचायत स्तर तक मजबूत होगा। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मृत्युंजय झा ने कहा कि इस आयोजन से 10 हजार प्रशिक्षकों को तैयार किया जाएगा। ये नीचे के स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि पार्टी प्रत्येक तीन वर्षों में प्रशिक्षण शिविर लगाती है। इसका मकसद है पार्टी और सरकार के सिद्धांतों को निचली इकाइयों के जरिये जनता तक पहुंचाना। उन्होंने बताया कि चार से 14 फरवरी तक 1100 मंडलों में दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग होंगे। इसमें वे सभी प्रशिक्षण देने जाएंगे जिनका आज प्रशिक्षण हुआ। बिहार में इसी प्रकार के 13 क्षेत्र में प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण वर्ग लगाया गया है।

इससे पहले पार्टी जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। शिविर में राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार और विधि मंत्री रामसूरत राय, सांसद अजय निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा, जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, विधायक अशोक सिंह, डॉ. अरुण कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बेबी कुमारी, पूर्व विधायक केदार गुप्ता, जिला महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू, मनोज कुमार सिंह, वैशाली जिलाध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा, विधायक संजय परमार, लखिन्द्र पासवान, पूर्व विधायक सतीश राय, सीतामढ़ी जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, विधायक मिथिलेश कुमार, अनिल कुमार, मोती लाल प्रसाद, गायत्री देवी, शिवहर जिलाध्यक्ष संजीव कुमार पांडेय, पूर्व विधायक ठाकुर राणा रत्नाकर, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी शंभू प्रसाद सिंह आदि शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.