रात के अंधेरे में आते रहते थे बाहरी लोग
मुजफ्फरपुर। बालिका गृह में हुई यौन ¨हसा की जांच में कई बातें सामने आई हैं। पता चला कि बालिका गृह में
मुजफ्फरपुर। बालिका गृह में हुई यौन ¨हसा की जांच में कई बातें सामने आई हैं। पता चला कि बालिका गृह में खासकर रात में बाहरी लोग आते थे। रात गुजारने के बाद सुबह निकल जाते थे। वे यहां क्या करते थे और क्यों आते थे, इसका पता लगाने में विशेष टीम जुटी है। इस संबंध में जेल भेजी गई महिला कर्मियों ने भी ठोस जवाब नहीं दिया था। इससे शक गहराने लगा है।
नशे की हालत में पहुंचते थे : बालिका गृह में रात के अंधेरे में नशे की हालत में भी बाहरी लोगों के आने का पता चला है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं की गई है। विशेष टीम हर एंगल पर जांच में जुटी है।
भूमिगत हुए कई लोग : संरक्षण कर्ता ब्रजेश ठाकुर से जुड़े कई लोग पुलिस कार्रवाई के लपेटे में आ सकते हैं। ब्रजेश को जेल भेजने के बाद शहर से लेकर दूसरे जिलों में भी चर्चा गर्म है। इस सिंडिकेट से जुड़े कई लोगों के भूमिगत होने की सूचना है।
दर्जनभर लोगों की कुंडली तैयार : मामला उजागर होने के बाद बालिका गृह के कार्यालय से पुलिस ने कई रजिस्टर जब्त किए थे। इसमें कुछ नाम संदेह के घेरे में हैं। दर्जनभर लोगों की कुंडली तैयार करने में पुलिस जुटी है। ये सभी ब्रजेश ठाकुर के सिंडिकेट से जुड़े हैं। इन्हें हिरासत में लेने के लिए छापेमारी जारी है।
अनसुलझे सवालों पर नजर : बालिकाओं के बयान में यह बात सामने आई कि जेल भेजी गई महिला कर्मियों की भी यौन ¨हसा में संलिप्तता थी। इसके अलावा कुछ अनसुलझे सवालों को जानने लिए पुलिस बेचैन है। महिला कर्मियों द्वारा भी बाहरी लोगों को बालिका गृह में बुलाने की बात सामने आई थी।